Bday SpcL - सिर्फ सैफ की Ex-Wife नहीं हैं अमृता सिंह..बहुत खास पहचान है इनकी!
अमृता सिंह बॉलीवुड की सुपरस्टार रह चुकी हैं । देखिए उनकी कुछ सुपरहिट फिल्में।
अमृता सिंह का नाम लेते ही सबसे पहले जो बात सबसे पहले लिखी जाती है वो है सैफ अली खान की एक्स वाइफ या फिर आने वाले सुपरस्टार यानि सारा खान की मां। वो मीडिया से कोसों दूर रहती हैं और कभी भी इंटरव्यू भी देने से बचती हैं। शायद उन्हें भी पता होगा कि उनसे क्या सवाल किए जाएंगे।
अमृता सिंह अपने जमाने की सुपरस्टार रह चुकी हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक फिल्में की। सनी देओल के साथ भी उनकी जोड़ी सुपरहिट हुई तो अनिल कपूर से लेकर संजय दत्त के साथ उन्हें लोगों ने पसंद किया।
[शाहिद ने किया मीशा को Introduce..स्टार किड्स की पहली तस्वीर..बेहद स्पेशल]
अमृता सिंह खूबसूरती के मामले में भी किसी से कम नहीं थी। हमेशा से ही मीडिया से दूरी और सुर्खियो में ना रहने के कारण अमृता सिंह के सुपरस्टारडम के बारे में शायद आज की पीढ़ी नही जानती हो लेकिन ये सच्चाई ये भी है कि उनकी पहचान सिर्फ सैफ अली खान की एक्स वाइफ नहीं है।
अमृता सिंह आज भी फिल्मों में नजर आती हैं। टू स्टेट्स हो या फ्लाइंग जट हर फिल्म में वो छा गईं।


Click it and Unblock the Notifications