बर्थडे स्पेशल : गैंग्स ऑफ वासेपुर से रातों रात छा गये पंकज त्रिपाठी, यहां जानिए उनसे जुड़ी कुछ रोचक बातें
बिहार के गोपालगंज जिले के एक छोटे से गांव के रहने वाले पंकज त्रिपाठी आज फिल्मों और वेब सीरीज का जाना-पहचाना नाम हैं। वेब सीरीज 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' ने पंकज को लोकप्रियता के शिखर पर पहुंचा दिया है लेकिन शिखर पर पहुंचने के बावजूद पंकज त्रिपाठी के पैर हमेशा जमीन पर टीके हुए रहते हैं। बॉलीवुड में शानदार अभिनय से दर्शकों के दिलों में अपनी खास जगह बनाने वाले पंकज त्रिपाठी 5 सितंबर को अपना जन्मदिन मना रहे हैं।
आइए पंकज त्रिपाठी से जुड़ी कुछ मजेदार किस्सों पर डालते हैं एक नजर-

ज्योतिषी ने की थी दुनिया घुमने की भविष्यवाणी
बॉलीवुड में अपनी जगह बनाने और मुंबई आने से पहले पंकज बिहार में अपने परिवार के साथ गांव में ही रहा करते थे। एक बार एक शादी में पंकज त्रिपाठी अपने दोस्तों के साथ पहुंचे और वहां मौजूद एक ज्योतिषी ने उनका हाथ देखकर भविष्यवाणी की थी कि वह दुनिया की यात्रा करेंगे और वह ऐसे पेशे से जुड़े होंगे जो उन्हें यह करने की इजाजत देगा। चुंकि बिहार के गोपालगंज से नेपाल की दूरी काफी कम है और वहां से अक्सर लोग मजदूरी का काम करने नेपाल जाते हैं, इसलिए पंकज समेत उनके सभी दोस्तों ने भी यही सोचा था कि वह भी नेपाल जाकर मजदूरी करेंगे।

सफलता का स्वाद चखने से पहले गुजरे कठिन दौर से
पंकज त्रिपाठी ने साल 2004 में अपने अभिनय कॅरियर की शुरुआत की थी लेकिन उन्हें सफलता और लोकप्रियता साल 2012 में आयी वेबसीरिज 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' से ही मिली थी। इस सफलता से पहले पंकज ने कई सीरियल्स और फिल्मों में छोटे-छोटे किरदार निभाये थे। अपनी सरल अभिनय और कड़ी मेहनत के बदौलत उन्हें धीरे-धीरे पहचान मिलने लगी। पंकज त्रिपाठी को उनके पिता अभिनय सीखने के लिए पैसे भी नहीं देते थे। इसलिए वह रात में होटल में काम करते थे और दिन में थिएटर में काम किया करते थे।

फिल्मों चुनते समय कहानी के साथ किरदार पर भी देते हैं ध्यान
पंकज त्रिपाठी ने अपने फिल्मी कॅरियर की शुरुआत साल 2004 में की थी लेकिन अपनी पहचान बनाने में उन्हें 6-7 सालों का लंबा समय लग गया था। फिल्मों के चुनाव के बारे में पूछने पर पंकज त्रिपाठी हमेशा कहते हैं कि किसी भी फिल्म को चुनते समय वह कहानियां तो देखते ही हैं साथ ही वह फिल्म में अपने किरदार पर भी ध्यान देते हैं। एक इंटरव्यू के दौरान पंकज ने कहा था कि पहले मुझे जो फिल्में मिलती थी, मैं उन फिल्मों को साइन कर लेता था। लेकिन अब मैं ऐसी फिल्मों में काम नहीं करूंगा जो मुझे एक कलाकार के तौर पर संतुष्ट न करें।

दिलचस्प है पंकज त्रिपाठी की लव स्टोरी
पंकज त्रिपाठी की लव स्टोरी काफी दिलचस्प थी। उनको अपनी पत्नी मृदुला से तब प्यार हो गया था, जब उन्होंने मृदुला को देखा भी नहीं सिर्फ उनके बारे में सुना था। एक इंटरव्यू के दौरान पंकज ने बताया कि उनके घर में सुलभ शौचालय बनाने के एक राजमिस्त्री को बुलाया गया था। राजमिस्त्री के मुंह से ही पास के गांव में रहने वाली मृदुला के बारे में उन्होंने सुना जिसके बाद उन्हें मृदुला से प्यार हो गया। बाद में जब उनकी बहन का तिलक उसी गांव में हो रहा था तो वह रस्म के दौरान हाथों में नारियल, पान का पत्ता और रुमाल लिये बैठे हुए थे। 200-250 की भीड़ के बीच जब मृदुला की एंट्री हुई तो ऐसा लगा मानों सब लोग गायब हो गये हैं और आंगन में सिर्फ वह नारियल और पान का पत्ता हाथों में लेकर बैठे हुए हैं।


Click it and Unblock the Notifications