सलमान..अक्षय मिलें ना मिलें लेकिन आपको जरूर मिलेगा 'दूसरा' शाहरूख!
इंडस्ट्री में ना दूसरा सलमान होता सकता है, ना आमिर खान, ना अक्षय कुमार लेकिन हमारे बॉलीवुड को दूसरा शाहरूख खान मिलने का पूरा चांस है। जी हां और इस बात को खुद सलमान खान और आमिर खान भी मानेंगे।
ये दूसरे शाहरूख खान कोई और नहींं बल्कि उन्ही के छोटे शाहबजादे अबराम हैं। अबराम आज अपना तीसरा बर्थडे सेलीब्रेट कर रहे हैं।अपनी क्यूट हरकतों और भोलेपन के कारण पहले से ही उनकी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। अबराम पूरी तरह से papa's boy हैं इसमें कोई शक नहीं हैं।
[ये हैं बॉलीवुड के सबसे 'छोटे खान'..सबसे क्यूट..हर दिल अजीज!]
वो क्रिकेट ग्राउंड में जाएं, शूटिंग पर या पापा के साथ एयरपोर्ट पर नजर आएं कैमरे शाहरूख को छोड़ अबराम की तरफ टर्न हो जाते हैं ये उनका अपना अलग ही स्टारडम हैं।
और वो सिर्फ अपने पापा के ज्यादा क्लोज नहीं बल्कि शक्ल सूरत में पापा पर गए हैं और साथ ही ऐसा लगता है आगे जाकर उनकी हरकतें भी बिल्कुल पापा पर ही जाने वाली हैं। कम से कम हम जो तस्वीरें लेकर आए हैं उसे देखकर आप भी यही कहेंगे।देखिए इस सुपर क्यूट पापा और बेटे कैसे दिखते हैं बिल्कुल सेम टू सेम।


Click it and Unblock the Notifications