Birthday- सबसे कामयाब निर्देशिका फराह खान की राह नहीं थी आसान- जानें कुछ अनसुने राज
फराह खान बॉलीवुड का जाना पहचाना नाम हैं. जिन्हें निर्देशन से लेकर कोरियोग्राफी का लंबा अनुभव रहा है। फराह खान जिस मुकाम पर आज हैं वहां तक पहुंचने के लिए उन्होंने लंबा संघर्ष किया है। अपने इस सफर की शुरुआत उन्होंने कोरियोग्राफी से की थी और जैसे जैसे वह सफल होती गई तो उन्होंने निर्देशन की ओर भी रुचि दिखाई। आज के समय में वह बॉलीवुड की टॉप डायरेक्टर और कोरियग्राफर की लिस्ट में शुमार हैं।
फराह खान की सफलता का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि अबतक बॉलीवुड में कई फिल्मों का निर्देशन कर चुकी हैं और 100 से भी ज्यादा गानों को कोरियोग्राफ कर चुकीं हैं। लेकिन शुरुआती दिनों में फराह ने काफी कठनाईयों का सामना किया है।

इस मुकाम को हासिल करने के लिए उन्होंने काफी मेहनत की है. उन्होंने खुद डांस सीखा और दूसरों को सिखाया है. वह पढ़ाई के साथ साथ बच्चों डांस सिखाने लग गईं थीं। यहीं से उन्होंने कोरियोग्राफी की दिशा में अपना करियर भी संवारा।
एक बार उन्होंने खुद इंटरव्यू में बताया था कि वह अच्छे परिवार से थीं लेकिन उनके पिता की फिल्म फ्लॉप होने के बाद उनका परिवार कर्ज में डूब गया था। जिसकी वजह से घर की कीमती चीजें और जेवर तक बेच दिया था। आज फराह खान के जन्मदिन पर जानिए किन संघर्षों से भरा था उनका जीवन और कैसे उन्होंने ये शोहरत हासिल किया।


Click it and Unblock the Notifications











