90s में सलमान खान की आवाज रहे हैं ये सुपरहिट सिंगर- सलमान को दिये एक से बढ़कर एक गाने
90 के दशक में सलमान खान की आवाज रहे सिंगर एस पी बालासुब्रमण्यम आज अपना 74वां जन्मदिन मना रहे हैं। यह गायक, संगीतकार और फिल्म निर्माता हैं, जिन्हें अब तक 6 बार बेस्ट प्लेबैक सिंगर का नेशनल अवार्ड सम्मान मिल चुका है। बॉलीवुड प्रेमियों के लिए यह आवाज बेहद खास है, क्योंकि एक समय पर इन्हें सलमान खान की आवाज माना जाता था।
जब पहली बार सलमान खान के लिए एस पी बालासुब्रमण्यम का नाम मैने प्यार किया के समय लिया गया तो सबने कहा कि सलमान खान की उम्र कम है और एस पी बालासुब्रमण्यम की मैच्योर आवाज है शूट नहीं करेगा ।

लेकिन मैने प्यार किया के गाने बहुत हिट हुए और साथ ही उसके बाद एस पी बालासुब्रमण्यम की आवाज सलमान खान के लिए जैसे वरदान साबित हुआ। उन्होंने एक के बाद एक कई गाने सलमान के लिए गाए और सभी हिट रहे और सलमान खान का करियर बुलंदियों पर चढ़ता गया।
एस पी बालासुब्रमण्यम ने हिंदी, तेलुगू, मलयालम और तमिल के लगभग 40,000 से ज्यादा गानों को आवाज दी है। यह एक रिकॉर्ड है।


Click it and Unblock the Notifications











