बर्थडे पर सोनम कपूर की RARE तस्वीरें वायरल, बचपन से लेकर फिल्मों में जलवा बिखेरने तक- Pics
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर आज अपना 35वां जन्मदिन मना रही है। इस मौके पर सोनम कपूर परिवार के पास दिल्ली से मुंबई भी पहुंच चुकी हैं। पिछले दो महीने से लॉकडाउन के चलते सोनम कपूर दिल्ली में पति आनंद आहूजा संग ठहरी थीं। अब लॉकडाउन खुलने का फायदा उठाते हुए सोनम कपूर अपना बर्थडे कपूर परिवार के साथ मनाती दिखेंगी। सोनम कपूर पापा अनिल कपूर से लेकर बहन रेहा कपूर की भी लाडली हैं। आइए बर्थडे के मौके पर सोनम कपूर की दिखाती हैं अनदेखी खूबसूरत तस्वीरें।
सोनम कपूर इंडस्ट्री में अपने ग्लैमरस अंदाज और फैशन सेंस के लिए जानी जाती हैं। हालांकि कई बार अतरंगी ड्रेसिंग सेंस के चलते वह ट्रोल भी हो चुकी हैं। चुलबुली सोनम कपूर ट्विटर पर तेज तर्रार रूप में भी नजर आती हैं। सोशल मीडिया पर वह मौजूदा हालात और स्थिति पर कहने और सुनने से कतई नहीं चूकती। कई बार सोनम कपूर अपने बयानों को लेकर भी चर्चा में आ चुकी हैं।
Birthday: 44 की उम्र में भी अमीषा पटेल दिखती हैं एकदम हॉट, इन बोल्ड PICS को देख उड़ जाएंगे होश


Click it and Unblock the Notifications