Birthday: इस वजह से फिल्मों में बोल्ड सीन नहीं देती सोनाक्षी सिन्हा, बिकिनी पहनने से भी इनकार
सलमान खान की दबंग से डेब्यू करने वाली सोनाक्षी सिन्हा आज अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। आज के ही दिन 2 जून 1987 को बिहार के पटना में वह जन्मीं। एक्टिंग उन्हें मां पूनम सिन्हा और पिता शत्रुघ्न सिन्हा से विरासत में मिली। सोनाक्षी सिन्हा, अक्षय कुमार संग हॉलीडे जैसी और रणवीर सिहं संग लुटेरा जैसी अच्छी फिल्में भी कर चुकी हैं।
सोनाक्षी सिन्हा उन स्टार्स में शुमार हैं जो पर्दे पर बोल्ड सीन से परहेज करते हैं। यही कारण है आजतक सोनाक्षी सिन्हा ने स्क्रीन पर एक किस का सीन भी नहीं फिल्माया है। बतौर एक्ट्रेस उनकी यही शर्त कॉन्ट्रैक्ट में रहती हैं। इतना ही नहीं, सोनाक्षी सिन्हा बिकिनी पहनने के लिए भी साफ मना कर देती हैं।
सोनाक्षी सिन्हा का कहना है कि अंगप्रदर्शन के मामले में वह दूसरों अलग हैं। उनकी अपनी एक सीमा है जिसे वह लांघना नहीं चाहतीं। सोनाक्षी की इंटीमेट सीन न करने की सबसे अलग और खास शर्त है, जिसे वह पिछले कई सालों से अपनी फिल्मों में फॉलो करती नजर आई हैं।


Click it and Unblock the Notifications











