हैप्पी बर्थडे सिद्धार्थ मल्होत्रा- पहली फिल्म हो गई थी डिब्बाबंद, फिर ऐसे मिली करण जौहर की फिल्म
सिद्धार्थ मल्होत्रा के जन्मदिन पर उनकी फिल्म 'शेरशाह' का पोस्टर रिलीज किया गया है। सिद्धार्थ मल्होत्रा वो हीरो हैं जिनका फिल्मी जगत से कोई नाता नहीं रहा है। करीब 14 साल पहले सिद्धार्थ मल्होत्रा का हीरो बनने का सपना उन्हें दिल्ली से मुंबई खींच लाया था। यहां आने का फैसला उनके लिए कोई आसान नहीं रहा है। बहुत लोगों को लगता है कि सिद्धार्थ मल्होत्रा को पहली ही फिल्म करण जौहर जैसे बड़े फिल्म निर्माता की मिल गई थी और इस वजह से उन्हें ज्यादा स्ट्रगल नहीं करना पड़ा होगा। लेकिन ऐसा नहीं है, घर छोड़ मुंबई अकेले रहने आए सिद्धार्थ मल्होत्रा ने शुरुआती दौर में काफी पापड़ बेले हैं।
सिद्धार्थ मल्होत्रा के शुरुआती करियर में उनके पास खाने और रहने के लिए भी पैसे नहीं थे। एक समय ये था कि वह इन सब झंझटों को छोड़ वापस घर दिल्ली चले जाना चाहते थे। लेकिन उनके सपने ने उन्हें ऐसा नहीं करने दिया और उन्होंने इसी दिशा में करियर बनाने की ठान ली थी।

वह एक इंटरव्यू में बताते हैं कि उनकी मॉडलिंग एजेंसी के जरिए दिल्ली में ही जैसे तैसे एक फिल्म मिल गई थी। इसी फिल्म के सपने संजोए वह मुंबई आ गए। लेकिन उन्होंने सोचा भी नहीं था कि मुंबई आने का उनका फैसला इतना आसान नहीं होगा।


Click it and Unblock the Notifications