..................... Birthday Shruti Haasan and Naga Chaitanya had a breakup on such a small issue|इतनी छोटी सी बात पर श्रुति हासन का हो गया था नागा चैतन्य से ब्रेकअप| - Hindi Filmibeat

Birthday Special : इतनी छोटी सी बात पर श्रुति हासन का हो गया था नागा चैतन्य से ब्रेकअप, जानकर हो जाएंगे हैरान

Sruthi Haasan

साउथ इंडियन फिल्मों के खलनायक और हिंदी फिल्मों के नायक कमल हासन और एक्ट्रेस सारिका की बेटी श्रुति हासन 28 जनवरी को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। श्रुति ने साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री के साथ-साथ बॉलीवुड में भी अपना नाम बनाया है। फिल्मी दुनिया में अक्सर एक्टर्स के अफेयर की खबरें सामने आती रहती हैं। श्रुति हासन का नाम कई एक्टर्स से लेकर क्रिकेटर तक से जुड़ चुका है। समांथा रुथ प्रभु के एक्स हसबैंड नागा चैतन्य से तो श्रुति हासन की शादी की अफवाह तक उड़ने लगी थी लेकिन तभी कुछ ऐसा हुआ कि दोनों ने अपने रास्ते अलग कर लिए। करोड़ों की संपत्ति की मालकिन बर्थडे गर्ल श्रुति हासन को लग्जरी गाड़ियों का शौक है।

चलिए Birthday Special में आपको श्रुति हासन से जुड़ी कुछ खास बातें बताते हैं :

बॉलीवुड के साथ-साथ साउथ में जमा सिक्का :

बॉलीवुड के साथ-साथ साउथ में जमा सिक्का :

श्रुति हासन ने बॉलीवुड में अक्षय कुमार के साथ फिल्म 'गब्बर इज बैक', जॉन अब्राहम के साथ फिल्म 'वेलकम बैक' जैसी फिल्में की है। वहीं साउथ इंडियन फिल्मों में 'डी डे', 'रमैया वस्तावैया', 'रॉकी हैंडसम', 'गब्बर सिंह' जैसी सुपरहिट फिल्में भी दी हैं। श्रुति बचपन में सिंगिंग में अपना करियर बनाना चाहती थी, लेकिन उनके गुड लुक्स की वजह से वह फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा बन गयी। श्रुति की पढ़ाई लेडी अदनल स्कूल, चेन्नई से हुई थी। इसके बाद वह मुंबई शिफ्ट हो गयी और बाकी की पढ़ाई वहीं से पूरी की।

नागा चैतन्य से अफेयर :

नागा चैतन्य से अफेयर :

श्रुति हासन और नागा चैतन्य के बीच अफेयर की खबरें उस समय उड़ती थी, जब नागा चैतन्य ने समांथा रुथ प्रभु से शादी नहीं की थी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 2013 में श्रुति और नागा एक-दूसरे के प्यार में थे और उनकी शादी की खबरें भी फैलने लगी थी। 2013 में एक अवार्ड समारोह में दोनों को साथ देखा गया और इस दौरान उनके बीच की नजदीकियां साफ नजर आ रही थी। इससे उनकी शादी की खबरों को और भी हवा मिल गयी। कहा जाता है कि उस वक्त दोनों अपनी शादी की प्लानिंग कर रहे थे लेकिन तभी कुछ ऐसा हुआ कि श्रुति हासन और नागा चैतन्य ने अपनी राहें अलग कर ली।

नागा चैतन्य से इसलिए अलग हुई श्रुति :

नागा चैतन्य से इसलिए अलग हुई श्रुति :

श्रुति और नागा चैतन्य के अलग होने के पीछे की कहानी बेहद हैरान करने वाली है। दरअसल, कहा जाता है कि एक बार श्रुति, उनकी बहन अक्षरा और नागा एक साथ किसी फंक्शन में गये थे। इस फंक्शन में श्रुति को परफॉर्म करना था और अक्षरा को कहीं जाना था। उस समय श्रुति ने नागा से कहा कि वह अक्षरा को छोड़ आए। लेकिन अपने किसी काम में फंसे होने की वजह से नागा चैतन्य ने ऐसा करने से इंकार कर दिया। बस बात बढ़ते-बढ़ते इतनी बढ़ गयी कि श्रुति और नागा ने अपने रास्ते ही अलग कर लिये। हालांकि इसके बाद 2016 में नागा चैतन्य और श्रुति हासन फिल्म 'प्रेमम' में नजर भी आए थे। 2017 में नागा चैतन्य ने समांथा रुथ प्रभु से शादी कर ली। इधर श्रुति हासन भी अपनी जिंदगी में आगे बढ़ गयी।

करोड़ों की संपत्ति की मालकिन हैं श्रुति :

करोड़ों की संपत्ति की मालकिन हैं श्रुति :

एक सुपरस्टार की बेटी होने के बावजूद श्रुति हासन ने कभी भी फिल्म इंडस्ट्री में काम पाने के लिए अपने पिता कमल हासन के नाम का सहारा नहीं लिया। श्रुति ने अपने टैलेंट और मेहनत के बलबूते पर अपना मुकाम बनाया है। अगर संपत्ति की बात की जाए तो मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक श्रुति हासन की संपत्ति करीब 45 करोड़ रुपये बताई जाती है। बताया जाता है कि फिल्मों के लिए वह 8 करोड़ रुपये चार्ज लेती हैं जबकि विज्ञापन फिल्मों में काम करने के लिए श्रुति 5 लाख रुपये फीस लेती है। श्रुति की सालाना कमाई 6 करोड़ रुपये से ज्यादा बताई जाती है। श्रुति की संपत्ति सिर्फ देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी है। इसके साथ श्रुति दुनिया के बेहतरीन लग्जरी कारों रेंज रोवर स्पोर्ट, ऑडी क्यू7 आदि की मालकिन भी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X