हैप्पी बर्थडे श्रेया घोषाल - रियालिटी शो से सीधे बॉलीवुड- 18 साल से कर रहीं इडस्ट्री पर राज
श्रेया घोषाल हिंदी सिनेमा का वो नाम है जिन्हें स्टार्स की तरह पहचान हासिल है। श्रेया घोषाल इंडस्ट्री की सक्सेसफुल सिंगर्स में शुमार हैं जिनका जादू फैंस के सिर चढ़कर बोलता है। एक रियालिटी शो के बाद अपनी किस्मत खुद बदलने वाली श्रेया घोषाल आज टॉप सिंगर्स में शुमार हैं। जिन्होंने अक्षय कुमार से लेकर सलमान खान तक के लिए गाने गाए हैं। वहीं अपनी जादुई आवाज से कई सम्मान भी हासिल कर चुकी हैं।
ऐसी ही गायिका श्रेया घोषाल इंडस्ट्री से लेकर आम लोगों के बीच काफी पॉपुलर हैं। 2002 में आई फिल्म 'देवदास' से डेब्यू करने वाली श्रेया घोषाल ने 18 साल के करियर में ढेरों गाने गा दिए हैं। आज के समय में वह दर्शकों के दिल पर खूब राज करती हैं। आइए आज श्रेया घोषाल के जन्मदिन पर उनके बेहतरीन गानों से रूबरू करवाते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











