Birthday- शाहिद कपूर का फिल्में हिट करवाने का जबरदस्त फॉर्मूला, अड़ियल किरदार में भी हैं फेवरेट
'नहीं आऊंगा मतलब नहीं आऊंगा, बोला ना नहीं आऊंगा' ये वाक्य एक जिद्दी, अड़ियल प्रेमी अपनी प्रेमिका को बोलता है। ये प्रेमी वही है जो आपने पिछली साल देखा था। जी हां, शाहिद कपूर की फिल्म 'कबीर सिंह' का डायलॉग है। जब कबीर सिंह (शाहिद कपूर) अपनी प्रेमिका प्रीति (कियारा आडवाणी) को जिद्दीपन्न में कहता है। जून 2019 में रिलीज 'अर्जुन रेड्डी' का हिंदी वर्जन 'कबीर सिंह' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया। ये एक ऐसी फिल्म है जिसे देखने के बाद फैंस व समीक्षक इसे दुत्कारते भी गए और थिएटर में फिल्म हिट भी करवाते रहे।
फिल्म 'कबीर सिंह' के रिलीज के बाद कुछ फैंस ने इसे हिंसा को बढ़ावा देने वाली, महिला विरोधी, मनोवैज्ञानिक बीमार प्रेमी की फिल्म बताया था। इस तरह के मुद्दों को लेकर फिल्म 'कबीर सिंह' को आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। पहले ही दिन 20 करोड़ की कमाई गुस्सैल कबीर सिंह ने कर डाली थी। इसका सीधा मतलब यही हुआ कि फिल्म 'कबीर सिंह' इस मायने में हिट साबित हुई। वहीं 'कबीर सिंह' शाहिद कपूर के करियर के लिए भी बड़ी हिट थी। जिसके बाद उनकी कमाई और फीस दोनों ही बढ़ गई।


Click it and Unblock the Notifications











