..................... Birthday Sara Ali Khan weight loss journey form overweight days to Sexy Bikini Body Photo । जन्मदिन: सारा अली खान वेटलॅास जर्नी ओवरवेट से सेक्सी बिकिनी फोटो - Hindi Filmibeat

Birthday: 96 किलो की सारा अली खान कैसे बन गईं बिकिनी बॉडी क्वीन, सेक्सी फोटो में देखिए जलवा

By Filmibeat Desk

सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान को किसी पहचान की जरूरत नहीं है। स्टार किड्स से लेकर स्टार बनने तक का सफर सारा अली खान तय कर चुकी हैं। साल 2008 में केदारनाथ से डेब्यू करने वालीं सारा अली खान का जन्म 12 अगस्त 1995 को यानी कि आज के दिन हुआ था।

करियर के लिहाज से सारा अली खान ने अभी तक अपने बेहतरीन काम का परिचय नहीं दिया है। लेकिन केदारनाथ, सिंबा और लव आज कल के साथ अपनी खूबसूरती और बोल्ड लुक से सारा अली खान के नाम के आगे स्टार लग चुका है। जल्द ही वह अक्षय कुमार और धनुष के साथ अतरंगी रे में नजर आयेंगी। सारा अली खान की जिंदगी में सबसे अधिक चर्चा उनके वेट लॅास की रही है।

Sara Ali Khan

सारा अली खान हिंदी सिनेमा में डेब्यू करने से पहले 96 किलो की हो गई थीं। इसकी वजह एक बीमारी रही है। सारा अली खान ने अभी तक अपना 46 किलो वजन कम किया है। जो कि हर उस इंसान के लिए प्रेरणा है जो कि मोटापे और बीमारी के कारण निराश रहता है। सारा अली खान ने हिम्मत नहीं हारी और अपने वजन को कम कर खुद को फिट बनाने का फैसला लिया।

सारा अली खान का बीमारी के कारण बढ़ा वजन

सारा अली खान का बीमारी के कारण बढ़ा वजन

सारा अली खान का वजह बढ़ने की वजह Pcod यानी कि पॅालिसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम बीमारी रही है। जो कि हार्मोन का बैलेंस बिगड़ने की वजह से होता है।चलिए तस्वीरों के साथ आपको दिखाते हैं कैसे सारा अली खान ने अपना 46 किलो वजन कम करे आज बिकिनी बॅाडी को लेकर सोशल मीडिया पर सबसे अधिक पसंद की जाने वाली एक्ट्रेस बन चुकी हैं।

सारा अली खान का वजन 96 किलो

सारा अली खान का वजन 96 किलो

सारा अली खान ने डेब्यू से कई साल पहले ही अपने वजन पर काम करना शुरू किया। सारा अली खान ने 96 किलो से 55 किलो का सफर तय किया है। जो कि आसान काम नहीं है। इसके लिए सारा अली खान ने अपने खानपान और लाइफस्टाइल में बड़ा बदलाव किया है। बाकी लड़कियों की तरह सारा अली खान ने भी कई तरह के डाइट करने की कोशिश की। लेकिन ये सब उनके काम नहीं आया।

सारा अली खान की सेक्सी फिगर

सारा अली खान की सेक्सी फिगर

सारा अली खान ने आखिरकार एक डाइट फॅालो किया। जिसमें उन्हें हर दिन एक ही चीज तीन बार खानी होती है। खासकर चिकन और एग्स। साथ ही अपने वर्कआउट पर सारा अली खान ने ऐसा फोकस किया कि आज ये उनकी आदत बन चुका है। सारा अली खान ने खुद कहा है कि ओवरवेट होने के कारण उन्होंने वॅाकिंग के साथ कार्डियो और हेवी वर्कआउट के साथ अपने पैर पर काम पहले करना शुरू किया। सारा अली खान बिना किसी ब्रेक के हर दिन कई घंटे तक वर्कआउट करती आयी हैं।

सारा अली खाने ने योगा से बनाई बिकिनी बॅाडी

सारा अली खाने ने योगा से बनाई बिकिनी बॅाडी

सारा अली खान ने सलाद और अधिक पानी पीने पर फोकस किया। इससे सारा अली खान ने अपना कैलरीज बर्न किया है। योग भी सारा अली खान के दिन का एक खास हिस्सा है। डेली सूर्य नमस्कार और प्राणायाम सारा अली खान हर दिन करती हैं। सारा अली खान गेम पर भी फोकस करती हैं। सारा ने भाई इब्राहिम अली खान के साथ मिलकर टेनिस भी खेलना शुरू किया।

सारा अली खान का बिकिनी लुक

सारा अली खान का बिकिनी लुक

सारा अली खान एक नहीं बल्कि कई दफा अपने वेट लॅास जर्नी पर बात कर चुकी हैं। उन्होंने इसे लेकर एक वीडियो भी अपने इंस्टाग्राम पर अपलोड किया था। सारा अली खान बीते एक साल से अपने बिकिनी लुक और सेक्सी फिगर को लेकर चर्चा में हैं।सारा अली खान के इंस्टाग्राम पर 30 मिलियन से अधिक फॅालोअर्स हैं। सारा अली खान अपनी फिटनेस से जुड़ी भी वीडियो शेयर करती रहती हैं। उन्होंने जान्हवी कपूर के साथ भी अपना जिम ट्रेनिंग वीडियो शेयर किया था। जहां पर दोनों एक्ट्रेस कड़ी मेहनत करते हुए दिखाई दे रही थीं।

सारा अली खान की बोल्ड फोटो

सारा अली खान की बोल्ड फोटो

सारा अली खान स्टाइल और फैशन के मामले में भी किसी से कम नहीं हैं। देसी और बिकिनी लुक में सारा अली खान का जलवा हमेशा छाया रहता है। सलवार सूट , बिकिनी या फिर साड़ी। सारा अली खान का हर लुक उनकी खूबसूरती को बढ़ाता है। हमारी तरफ से सारा अली खान को हैप्पी वाला बर्थडे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X