..................... Birthday Sara Ali Khan Mother Amrita Singh facts and Unseen pic - Hindi Filmibeat

Birthday: 35 साल पहले अमृता सिंह के बोल्ड सीन ने मचाया हंगामा, बेटी सारा अली खान से भी खूबसूरत

By Prachi Dixit

बेबाक और बेपरवाह अंदाज से 35 साल पहले अमृता सिंह ने सिनेमा के पर्दे पर दस्तक दी। दस्तक भी ऐसी कि हर कोई उन्हें बस देखता रह गया। आज अमृता सिंह 61 साल की हो गई हैं। साल 1983 में 'बेताब' से अमृता ने अपनी बोल्ड इमेज से हर किसी को चौंका दिया। उन दिनों स्क्रीन पर फूलों वाला रोमांस अपने अंत की तरफ बढ़ रहा था।

हीरो-हीरोइन के बीच रोमांस दिखाने के लिए दो फूलों को एक या फिर बत्ती गुल का सहारा लेना पुराने दिनों की बात हो गई थी। ऐसे में डेब्यू फिल्म से किसिंग सीन देकर अमृता ने हंगामा मचा दिया। धर्मेंद्र निर्मित इस फिल्म में अमृता के अपोजिट सन्नी देओल थें। दोनों की जोड़ी पहली फिल्म से सुपरहिट हो गई।

फिर क्या, अमृता के लिए फिल्मों का सिलसिला थमा नहीं। अनिल कपूर के साथ 'साहेब', अमिताभ बच्चन के साथ 'मर्द','चमेली की शादी', 'दिल आशना है','सूर्यवंशी', 'अकेला' ना जाने कितनी फिल्में। 1983 से शुरू हुए फिल्मी सफर का कारवां 2007 तक चलता रहा।

amrita singh

इस बीच उनकी निजी जिंदगी भी कई दिलचस्प मोड़ ले रही थी। साल 1991 में खुद से 12 साल छोटे अभिनेता सैफ अली खान से अमृता ने शादी की । 2004 में दोनों ने अपनी राहें जुदा कर लीं। सारा अली ख़ान और बेटे इब्राहिम की परवरिश अमृता ने बिना किसी शिकायत की। सारा को अमृता की परछाई कहा जाता है।

वैसे आपको बता दें कि सारा की खूबसूरती अमृता के शुरुआती दिनों के आगे फीकी दिखाई देती है। हमारी तरह आप भी इस बात पर यकीन करेंगे। जब अमृता की इन तस्वीरों पर आपकी निगाहें थम जायेंगी। यहां देखिए तस्वीरें और अमृता की सुलझी सी दिखने वाली अनसुलझी जिंदगी की कुछ सच्चाई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X