क्या है रेखा और संजय दत्त की सीक्रेट शादी का राज? पिता सुनील दत्त ने दी थी ये हिदायत

29 जुलाई को संजय दत्त अपना 62वां जन्मदिन सेलिब्रेट करेंगे। बॉलीवुड में पिछले कई दशक से संजय दत्त एक्टिव हैं। इन दशकों में संजय दत्त ने कई फिल्में की और कई विवादों में भी घिरे। वह जेल गए, ड्रग्स की लत से जूझे और इन सब से उभर कर नॉर्मल जिंदगी में वापस आए और एक बार फिर इंडस्ट्री में अपनी धाक जमाने में कामयाब हुए।

लेकिन एक समय था जब सुनील दत्त ने बेटे संजय दत्त के अफेयर की खबरों से तंग आकर बेटे को हिदायत दे डाली थी। बात है साल 1984 की जब संजय दत्त और रेखा की जोड़ी पहली बार पर्दे पर जमीन आसमान फिल्म में नजर आई। जहां उस जमाने में रेखा सुपरहिट एक्ट्रेस का तमगा हासिल कर चुकी थीं तो वहीं संजय दत्त उभर रहे थे।

Sanjay Dutt

उस दौरान संजय दत्त ड्रग्स की चुंगल में भी बुरी तरह फंसे हुए थे। रेखा ने इसमें संजय दत्त की मदद करने का फैसला किया था और संजू को बुरी लत से निकालना चाहती थी। इन सब बीच में संजय दत्त और रेखा की अफेयर की खबरें भी चटकारे से मीडिया में छापी जा रही थीं।

रेखा और संजय दत्त की अफवाहे इतनी ज्यादा फैल चुकी थीं कि कुछ रिपोर्ट्स में तो ये भी कहा गया कि दोनों ने गुपचुप शादी कर ली है। रेखा और संजय दत्त को लेकर तरह तरह के गॉसिप्स को सुन सुनील दत्त काफी परेशान हो गए थे।

क्या रेखा ने कभी इन अफवाहों पर रिएक्ट किया?

क्या रेखा ने कभी इन अफवाहों पर रिएक्ट किया?

एक बार सुनील दत्त को इस मसले में कूदना पड़ा था। कहा जाता है कि सुनील दत्त ने बेटे संजय दत्त और रेखा दोनों से बात की। वहीं रेखा ने कभी इन अफवाहों पर जवाब देना जरूरी नहीं समझा तो वहीं संजय दत्त ने एक बार इन अफवाहों पर जवाब दिया था।

रेखा संग अफेयर पर संजय दत्त ने दिया था जवाब

रेखा संग अफेयर पर संजय दत्त ने दिया था जवाब

रेखा संग अपने अफेयर की खबरों से तंग आकर खुद संजय दत्त ने उस दौरान ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी किया था। जिसमें उन्होंने रेखा व अपने अफेयर की खबरों को अफवाह व झूठ बताया था। फिर उसके बाद रेखा व संजय दत्त की नजदिकियों की खबरें बंद सी हो गई।

रेखा की मांग में सिंदूर

रेखा की मांग में सिंदूर

ऋषि कपूर और नीतू कपूर की शादी में सबसे ज्यादा चर्चा बटोरने वाली रेखा ही थीं। जिनपर सबकी नजरें ठहर गई थीं। रेखा का नाम जहां शुरू से ही अमिताभ बच्चन के साथ जुड़ता आ रहा था, उस दौरान अचानक संजय दत्त के साथ जुड़ने लगा था। इस शादी में रेखा की मांग में लगे सिंदूर को लेकर भी तरह तरह की खबरें आईं।

संजय दत्त और रेखा की शादी की अफवाह

संजय दत्त और रेखा की शादी की अफवाह

ऋषि कपूर और नीतू कपूर की शादी में रेखा की मांग में सिंदूर लगा नजर आया था। कुछ ने कहा कि ये सिंदूर संजय दत्त के नाम का है तो कुछ ने कहा कि अमिताभ बच्चन। लेकिन खुद रेखा ने मांग में लगे सिंदूर की सच्चा कुछ ओर ही बताई थी।

 क्यों लगाया था रेखा ने अपनी मांग में सिंदूर

क्यों लगाया था रेखा ने अपनी मांग में सिंदूर

रेखा ने बताया था कि उनकी मांग में सिंदूर किसी से शादी के चलते नहीं लगाया है।उन्होंने कहा था कि वह शूटिंग से सीधे वहां पहुंची थी और उन्होंने गेटअप चेंज नहीं किया था। ऐसे में उनकी मांग में सिंदूर लगा रहा गया था।

संजय दत्त का कई हीरोइनों के साथ जुड़ा था नाम

संजय दत्त का कई हीरोइनों के साथ जुड़ा था नाम

रेखा के अलावा संजय दत्त का इंडस्ट्री में माधुरी दीक्षित के साथ भी नाम जुड़ चुका है। दोनों के रिलेशनशिप को लेकर बहुत तगड़े रियूमर्स हुआ करते थे। इसके अलावा संजय दत्त का नाम टीना मुनीम, नादिया दुर्रानी, लीजा रे से लेकर तमाम हीरोइनों के साथ जुड़ा था।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X