Rajesh Khanna Birthday: इन दो सितारों ने बनाया राजेश खन्ना को बॉलीवुड का पहला सुपरस्टार
हिंदी सिनेमा के मेगास्टार राजेश खन्ना की आज जन्मतिथि है। वह बेटी ट्विंकल खन्ना के साथ अपना जन्मदिन शेयर करते हैं। 29 दिसंबर 1942 को जन्मे बॉलीवुड के 'काका' राजेश खन्ना बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार हैं। जिन्हें पहली बार ये दर्जा मिले। उन्होंने बॉलीवुड में एंट्री उस दौरान मारी जब पहले से दिलीप कुमार, राज कपूर और देवानंद जैसे सुपरस्टार मौजूद थे। लेकिन उन्होंने अपने अलग अंदाज से हिंदी सिनेम में जगह बनाई।
राजेश खन्ना का पहनावा हो या फिर उनकी अदाकारी, हर एक चीज खूब लोकप्रिय हुई। उन्होंने 1960 से 1970 के समय रोमांस को अलग पहचान दी। कहा जाता है कि आजतक राजेश खन्ना का बैक टू बैक 15 हिट फिल्में का रिकॉर्ड कोई नहीं तोड़ पाया है।

काका ने 106 फिल्मों में लीड रोल निभाया। इसके अलावा भी फिल्में तो उन्होंने ढेरों की। राजेश खन्ना ने अपना डेब्यू 1966 में 'आखिरी खत' से किया। उनकी पहली ही फिल्म 1967 में भारत की पहली ऑस्कर में जाने वाली फिल्म थी। 40वें ऑस्कर अकेदमी अवॉर्ड में 'आखिरी खत' नोमिनेट हुई और राजेश खन्ना के नाम एक और शान जुड़ गई थी।
1970 से 1987 तक राजेश खन्ना सबसे ज्यादा कमाई करने वाले अभिनेता थे। राजेश खन्ना ने फिल्मों में खूब नाम कमाया। उनके करोड़ों फैंस भी रहे। फिल्मों के बाद उन्होंने नई दिल्ली से कांग्रेस की टिकट पर चुनाव भी लड़ा और जीत दर्ज कर सासंद बने।
क्रिसमस पर हॉट हसीनाओं ने बोल्डनेस से बिखेरा जलवा, सेंटा बन दिखाई जबरदस्त अदाएं- PICS


Click it and Unblock the Notifications











