Birthday- बोल्ड, क्यूट, खूबसूरत, बेहद दमदार- बॉलीवुड की 'रानी' हैं रानी मुखर्जी
21 मार्च 1978 में जन्मीं रानी मुखर्जी ने बॉलीवुड में कदम 'राजा की आएगी बारात' से रखा। इसके बाद उन्होंने डार्क फिल्मों से लेकर कर्मिशियल फिल्में तक कीं। साल 2000 में तो रानी मुखर्जी बॉलीवुड की सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस में शुमार थीं। जन्मदिन के मौके पर हम आपको बता रहे हैं उनके करियर की शानदार फिल्मों के बारे में जिन्हें आज भी मिसाल के तौर पर देखा जाता है।
रानी मुखर्जी ने अपने करियर में बोल्ड से लेकर दिल छू लेने वाले किरदारों को चुना। उन्होंने अमिताभ बच्चन, आमिर खान, शाहरुख खान हो या सलमान खान सभी के साथ स्क्रीन शेयर की है। 42 साल की हो गईं रानी मुखर्जी अभी भी लगातार इंडस्ट्री में काम कर रही हैं। उनकी हिट फिल्मों का सिलसिला अभी भी जारी है।


Click it and Unblock the Notifications