सिर्फ 45 सेकंड में प्रियंका चोपड़ा निक जोनस से शादी के लिए क्यों हो गईं तैयार? फिल्मी लव स्टोरी- Photos

18 जुलाई को प्रियंका चोपड़ा अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। 39 साल की प्रियंका चोपड़ा के जन्मदिन के मौके पर आइए बात करते हैं प्रियंका चोपड़ा निक जोनस की लव स्टोरी की। दुनिया के सबसे पावरफुल कपल्स में से एक और फैंस के चेहते स्टार की लव स्टोरी भी बेहद खूबसूरत है। प्रियंका चोपड़ा ने 10 साल छोटे निक जोनस से 2 दिसंबर 2018 को उदयपुर के उम्मेद भवन में शादी कर अपनी लव स्टोरी को 7 जन्मों के लिए पूरा कर लिया था।

कई बार प्रियंका चोपड़ा और निक दोनों ही अपनी लव स्टोरी के बारे में खुलकर इंटरव्यू में बात कर चुके हैं। दोनों का रोमांस उनकी इंस्टाग्राम तस्वीरों व इवेंट्स में दिख जाता है। कहा जाता है कि निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा की जान पहचान ट्विटर मैसेज के जरिए हुई थी।

Priyanka Chopra

निक ने प्रियंका चोपड़ा को ट्विटर पर मैसेज किया, कहा- मेरे दोस्त को लगता है कि हम दोनों को मिलना चाहिए। आम युवाओं की तरह सोशल मीडिया से प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की बातचीत यहां से चल पड़। निक के मैसेज के जवाब में प्रियंका चोपड़ा ने लिखा था कि इस मैसेज को मेरी टीम भी पढ़ सकती है। आप मुझे टेक्स्ट क्यों नहीं करते।

इसी तरह प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की बातचीत शुरू हुई। दोनों ने इसके बाद मिलने जुलने का प्लान बनाया। शायद शुरुआत में दोनों ने ही नहीं सोचा होगा कि ये छोटा से मैसेज के बाद बात शादी और हमेशा के साथ तक पहुंच जाएगी।

न्यूयॉर्क में पहली मुलाकात

न्यूयॉर्क में पहली मुलाकात

प्रियंका चोपड़ा और निक की बातचीत के बाद दोनों ने मिलने का प्लान किया। पहली मुलाकात दोनों की साल 2017 में एक ड्रिंक पार्टी में हुई। इसके बाद दोनों दुनिया के मशहूर डिजाइनर Ralph Lauren ने मेट गाला अवॉर्ड के लिए इनवाइट किया। Ralph Lauren वही डिजाइनर है जिसका गाउन प्रियंका ने अपनी शादी में भी पहना था।

रेड कारपेट पर प्रियंका और निक- पूरी दुनिया ने जब दोनों को पहली बार देखा

रेड कारपेट पर प्रियंका और निक- पूरी दुनिया ने जब दोनों को पहली बार देखा

मेट गाला में पहली बार प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस साथ में रेड कारपेट पर अपीयरेंस देते दिखे। दोनों को पहली बार दुनिया ने देखा। सभी की नजरें प्रियंका के साथ इस नौजवान स्टार पर ठहर गई और प्रियंका-निक के अफेयर की चर्चा उड़ने लगी।

निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा

निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा

निक जोनस ने प्रियंका चोपड़ा को तीसरी डेट में प्रपोज कर दिया था। निक ने तय कर लिया था कि उम्र का फासला इस प्यार और यकीन के बीच नहीं आ सकता। निक निर्णय ले चुके थे कि वह प्रियंका चोपड़ा जैसी लड़की से ही शादी करेंगे और निक ने प्रियंका चोपड़ा को प्रपोज करने का तय किया।

प्रियंका चोपड़ा के बर्थडे पर निक ने किया था प्रपोज

प्रियंका चोपड़ा के बर्थडे पर निक ने किया था प्रपोज

निक जोनस ने प्रियंका चोपड़ा को प्रपोज करने के लिए ग्रीस जगह को चुना। करीब एक हफ्ते पहले प्रियंका के लिए खूबसूरत रिंग खरीदी। उन्होंने प्रियंका चोपड़ा के बर्थडे के मौके पर ही प्रपोज किया। निक घुठनों पर बैठकर प्रियंका को अपने प्यार का इजहार करते हुए कहते हैं, क्या मैं इस रिंग को तुम्हें पहना सकता हूं, क्या तुम मुझे इस दुनिया का सबसे खुशकिस्मत इंसान बना सकती हो।

45 सेकेंड में प्रियंका चोपड़ा ने निक को दिया था जवाब

45 सेकेंड में प्रियंका चोपड़ा ने निक को दिया था जवाब

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस के मैरिज प्रपोजल को एक्सेप्ट करने में सिर्फ 45 सेकेंड लगाए थे और खामोशी के साथ हां कह दिया था। निक ने बताया कि जब उन्होंने पहली बार मेट गाला इवेंट में प्रियंका को देखा था तभी वह उनपर जान छिड़कने लगे थे और उन्हें अपना बनाने का ठान लिया था।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X