Birthday- प्रकाश राज हों फिल्म में विलेन तो नहीं पड़ती हीरो की जरूरत, ये है कामयाबी की कहानी
26 मार्च को प्रकाश राज अपना जन्मदिन सेलिब्रेट करते हैं। प्रकाश राज उन एक्टर में शुमार हैं जिन्होंने अपने दमदार रोल और फिल्मों से इंडस्ट्री में खास जगह बनाई है। कहा जाता है एक विलेन की मजबूत एक्टिंग और अंदाज पर ही फिल्म जुड़ी होती है। प्रकाश राज की एक्टिंग को देख लोग उन्हें बुरा आदमी कहने लगते हैं। जैसा कि अमरीश पुरी और प्रेम चोपड़ा के साथ हुआ था। आज प्रकाश राज भी अमरीश पुरी और प्रेम चोपड़ा की तरह सक्सेसफुल विलेन के तौर पर लोकप्रिय हैं।
सलमान खान, शाहरुख खान से लेकर अजय देगवन की फिल्मों में प्रकाश राज एक विलेन के तौर पर नजर आ चुके हैं। हिंदी के अलावा साउथ की ढेरों हिट फिल्म उनके नाम हैं। प्रकाश राज आज एक ऐसे विलेन हैं जिनकी डिमांड फिल्मों में सबसे ज्यादा रहती है। अगर हीरो के लिए लोग सलमान खान और अक्षय कुमार को देखना चाहते हैं तो ऐसे ही वह प्रकाश राज को नेगेटिव रोल के लिए देखने को तरसते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











