नवाजुद्दीन सिद्दीकी संग इंटिमेट सीन के चलते एक्ट्रेस ने छोड़ दी थी फिल्म, रासलीला और बड़े विवाद
अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी आज अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। बर्थडे से ठीक एक दिन पहले ही नवाजुद्दीन सिद्दीकी एक बार फिर विवादों से घिर गए हैं। दरअसल उनकी पत्नी आलिया ने लीगल नोटिस भेजा और एक्टर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। हालांकि ये पहला मौका नहीं है जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी विवादों में घिरे हों। इससे पहले भी कई बार नवाजुद्दीन सिद्दीकी का नाम कॉन्ट्रोवर्सी से जुड़ चुका है।
दरअसल नवाजुद्दीन सिद्दीकी की बायोग्राफी 'एन ऑर्डिनरी लाइफ' ने कई विवाद खड़े कर दिये थे। नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने इस 'एन ऑर्डिनरी लाइफ' किताब में अपने रिलेशनशिप और जिंदगी से जुड़े कई बड़े खुलासे किए थे और इस किताब को लेकर खूब हंगामा भी हुआ था। उनकी किताब आने के बाद एक्ट्रेस सुनीता राजवर, पूर्व मिस इंडिया अर्थ निहारिका सिंह के साथ अपने रिलेशनशिप होने की बात स्वीकार की लेकिन इन एक्ट्रेस ने नवाज को झूठा और घिनौना बता डाला था।


Click it and Unblock the Notifications











