Birthday: नरगिस और राज कपूर का अफेयर, शादी तक नहीं पहुंची लव स्टोरी, 9 साल बाद सब खत्म

बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा नरगिस की आज जन्मतिथि है। सुनील दत्त की पत्नी और संजय दत्त की मां नरगिस का हिंदी सिनेमा में सुनहरा भविष्य रहा है। उन्होंने ढेरों शानदार फिल्मों में काम किया, वहीं जब साल 1958 में उनकी फिल्म 'मदर इंडिया' ऑस्कर में नॉमिनेट हुई तो उनका कद और बढ़ गया। वैसे तो नरगिस ने पति सुनील दत्त के साथ भी ढेरों फिल्में की थीं लेकिन पर्दे पर राज कपूर और नरगिस की जोड़ी यादगार रही।

नरगिस और राजकपूर के अफेयर के खबरें खूब उड़ा करती थी। हालांकि दोनों की मोहब्बत शादी का रंग नहीं ले पाई। राज कपूर पहले से ही शादीशुदा थे और बच्चे भी थे, इस बड़ी वजह के चलते भी दोनों एक नहीं हो पाए। करीब 9 साल साथ रहने के बाद नरगिस और राज कपूर अलग हो गए और नरगिस हमेशा हमेशा के लिए सुनील दत्त की हो गईं।

नरगिस का असली नाम कनीज फातिमा राशिद था, उनका परिवार पहले से ही हिंदी सिनेमा में मौजूद था। उनकी मां जद्दन बाई खुद एक एक्ट्रेस रह चुकी थीं। नरगिस की हमेशा के लिए अमर हो चुकीं फिल्मों की बात करें तो वह 'मदर इंडिया', 'अवारा', 'श्री420', 'बरसात' जैसी ढेरों फिल्में हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X