बर्थडे: CBSE टॉपर, MBBS फिर मिस इंडिया से मिस वर्ल्ड तक मानुषी छिल्लर का सफर, RARE तस्वीरें
साल 2017 में मानुषी छिल्लर ने मिस वर्ल्ड का खिताब जीता। साल 2000 के बाद से भारत में सूखा पड़ा था जिसे 17 साल बाद मानुषी फिर हरा भरा कर दिया। इससे पहले वह मिस इंडिया का ताज अपने नाम कर चुकी थीं। आज मानुषी छिल्लर अपना 23वां जन्मदिन मना रही हैं।
हरियाणा से आने वाली मानुषी छिल्लर मेडिकल स्टूडेंट रही हैं। जिन्होंने ऑल इंडिया प्री मेडिकल टेस्ट क्लीयर किया था। मानुषी के पिता डॉक्टर मित्र बासु छिल्लर रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन डीआरडीओ में विज्ञैानिक हैं। वहीं उनकी मां न्यूरोकेमेस्ट्री विभाग की हेड हैं। फले फूले परिवार में मानुषी का जन्म हुआ।
मानुषी छिल्लर का जन्म रोहतक जिले में हुआ लेकिन बाद में उनका परिवार दिल्ली में शिफ्ट हो गया। उन्होंने सेंट थॉमस स्कूल से पढ़ाई की। मेडिकल की पढ़ाई से ब्रेक लेकर मिस इंडिया और मिस वर्ल्ड का खिताब जीता। मॉडलिंग के बाद उन्होंने बॉलीवुड की तरफ एक कदम बढ़ा दिया है। अक्षय कुमार के साथ पृथ्वीराज फिल्म वह साइन कर चुकी हैं। अब लगता है मेडिकल की पढ़ाई तो बीच में ही छूट जाएगी।


Click it and Unblock the Notifications











