Birthday:क्रिकेट की हॉट होस्ट मंदिरा बेदी जिसे शाहरुख खान 'राज' से हो गया था प्यार, 49 में भी सबसे बोल्ड- PICS
एक्ट्रेस और टीवी प्रेज़ेंटर मंदिरा बेदी आज 49 साल की पूरी हो गई हैं। हाल में ही वह गोद ली हुई बेटी को लेकर चर्चा में थीं। कुछ यूजर्स ने उन्हें ट्रोल किया जिसके बाद मंदिरा बेदी ने मुंहतोड़ जवाब देकर लोगों की बोलती बंद करवा दी। मंदिरा बेदी इंडस्ट्री का पॉपुलर चेहरा हैं जिन्होंने एक्टिंग से लेकर कमेंट्री और होस्टिंग भी की है।
सीधी सादी शांति का रोल निभाकर घर घऱ में मंदिरा बेदी पॉपुलर हुईं। इसके बाद वह शाहरुख खान से प्यार करने वाली प्रीति और फिर टीवी पर क्रिकेट की कमेंट्री करती नजर आईं। इस बीच वह फैशन डिजाइनर भी बनीं और इस जगत में भी काफी चर्चा में रहीं।

शुरुआती करियर में मंदिरा बेदी को सीधी सादी व सभ्य किरदार के जरिए जाना गया लेकिन आज तक वह चर्चा में रहती हैं, उसकी वजह है मंदिरा बेदी का बोल्ड अवतार। मंदिरा जमकर सोशल मीडिया पर अपनी सेक्सी और हॉट तस्वीरों से फैंस को इंप्रेस करती हैं।


Click it and Unblock the Notifications











