नम्रता शिरोडकर की PHOTOS- महेश बाबू की पत्नी, पूर्व मिस इंडिया, सलमान खान की हीरोइन और...देखें सब
साउथ सुपरस्टार महेश बाबू की पत्नी और पूर्व मिस इंडिया नम्रता शिरोडकर आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। एक्ट्रेस नम्रता शिरोडकर ने बॉलीवुड में कदम सलमान खान की फिल्म 'जब प्यार किसी से' से रखा। नम्रता शिरोडकर भी उन एक्ट्रेस में से एक हैं जिन्होंने बॉलीवुड में सलमान खान के साथ अपना डेब्यू किया है। इस फिल्म के बाद उन्होंने एक के बाद एक फिल्मों में काम किया और बॉलीवुड की बेस्ट एक्ट्रेसेज में शुमार हो गईं।
नम्रता शिरोडकर से पहले उनकी बहन शिल्पा शिरोडकर बॉलीवुड की बड़ी एक्ट्रेस रह चुकी हैं। वह ऐसे घर से आती हैं जहां अभिनय और फिल्मों का सफर उन्होंने बचपन से ही देखा था। खैर जब उन्होंने फिल्मों में कदम रखा तो उन्होंने अपनी पहचान अपनी अदाकारी और अपने काम से बनाई। जिसकी वजह से आज भी उनके करोड़ों फैन हैं।

नम्रता शिरोडकर जिन्होंने अपनी खूबसूरती से फैंस को दीवाना बनाया है आज वह दो बच्चों की मां हैं। वह साउथ सुपरस्टार महेश भट्ट की पत्नी हैं। दोनों बेहद रोमांटिक कपल में से एक हैं। अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी खूबसूरत जिंदगी के पलों को शेयर करती हैं।


Click it and Unblock the Notifications











