हैप्पी बर्थडे माधुरी दीक्षित : किसिंग सीन का पछतावा, एक्टर हो गया बेकाबू- फिर नहीं किए कभी बोल्ड सीन
भला कौन ही शख्स होगा जिसकी फेवरेट माधुरी दीक्षित न हो। स्टार हों या आम, सभी की चहेती रही हैं माधुरी दीक्षित। वो माधुरी दीक्षित जिसकी मुस्कान की तुलना मधुबाला से की जाती है। वो माधुरी दीक्षित जिन्होंने अपने कला, नृत्य, मुस्कान, लटके-झकटे का दीवाना करोड़ों लोगों को बनाया है। माधुरी 53 की हो चुकी हैं लेकिन आज भी मजाल है कि उनके रूप में कोई कमी या उनकी मुस्कान जरा भी फिकी पड़ी हो।
माधुरी ने अपने करियर के तौर पर एक्टिंग को नहीं चुना था। वह तो बस पढ़ाई के बीच अपना शोक पूरा करने के लिए फिल्में किया करती थीं। वह एक ऐसी अदाकार हैं जो कभी किसी निर्देशक के पास फिल्में मांगने नहीं गईं। राजश्री प्रोडक्शन के साथ 'अधोब' फिल्म के साथ अपने करियर की शुरुआत करने वाली माधुरी को खुद-ब-खुद अगली फिल्म मिल जाया करती थी। जैसे 'अबोध' के दौरान उन्हें 'स्वाति' फिल्म मिल गई थी। ये सिलसिला आजतक जारी है।


Click it and Unblock the Notifications











