Birthday: इस आलीशान घर में रहती हैं लारा दत्ता, तस्वीरें देख आंखें खुली रह जाएंगी- PICS
लारा दत्ता, ऐसी मशहूर और खूबसूरत अदाकारा जिन्हें किसी परिचय की जरूरत नहीं हैं। आज लारा दत्ता अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। वह अपने परिवार में ज्यादा और अब फिल्मों में थोड़ा कम एक्टिव रहती हैं। हालांकि गिनी चुनी फिल्में और प्रोजेक्ट्स वह अभी भी कर ही हैं।
जल्द ही वह एक बार फिर अक्षय कुमार के साथ बेल बॉटम फिल्म में नजर आएंगी। खैर आज फिल्मों की नहीं बल्कि उनकी खूबसूरत जिदंगी की बात करेंगे। जी हां, लारा की फैमिली और उनका आलीशान घर। आइए लारा दत्ता के जन्मदिन पर दिखाते हैं उनका शानदार घर की तस्वीरें।

लारा दत्त ने टेनिस प्लेयर महेश भूपति संग शादी रचाई है। दोनों को कई साल हो गए सथ रहते हुए। दोनों अपने अपने क्षेत्रों में दिग्गज हैं, व लग्जरी लाइफ जीते हैं।दोनों का बेहद आलीशान और आजकल के मॉर्डन घर हैं, जिसकी तस्वीरें देखने के बाद आप सिर्फ यही कहेंगे wow।
बताया जाता है कि लारा दत्ता और महेश भूपति के पास दो मकान हैं, एक गोवा और एक मुंबई में। दोनों ही घरों में दोनों का आना जाना लगा रहता है। इन दोनों घरों की कई बार लारा ही इंस्टाग्राम पर प्यारी तस्वीरें शेयर कर चुकी हैं।


Click it and Unblock the Notifications











