B'day-कंगना रनौत से बॉक्स ऑफिस पर 'पंगा' लेना पड़ता है भारी, अपने दम पर बनीं बॉलीवुड की 'मणिकर्णिका'
कंगना रनौत अपने अक्खड़पन के लिए जानी जाती हैं। वह एक ऐसी एक्ट्रेस हैं जिन्होंने बिना किसी गॉडफादर के इंडस्ट्री में टॉप मुकाम हासिल किया है। पहाड़ों में पैदा हुईं कंगना रनौत मुंबई जैसी महानगरी पहुंचने के लिए तमाम मुश्किलों और विवादों से गुजरी हैं। शायद उनके मिजाज का कड़वापन्न समाज में फैले विष के कारण ही हुआ है। इंडस्ट्री में टेलेंट होने के बावजूद एक्ट्रेस ने कई अटकलों का सामना किया है। भले ही कंगना को गुस्सैल और नकचड़ी कहा जाता हो लेकिन वह सफलता के पथ से भटकी नहीं और महानगर की तेज़ रफ्तार जिंदगी से लड़ती नज़र आई हैं।
साल 2006 में कंगना रनौत ने 'गैंगस्टर' फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया। इस फिल्म के लिए कंगना ने फिल्मफेयर का डेब्यू अवॉर्ड हासिल किया। वह एक ऐसी एक्ट्रेस हैं जो मुंहफट के चलते कई बार विवादों में भी आ चुकी हैं। लेकिन कंगना ने जिस रफ्तार से अपने करियर में ये मुकाम हासिल किया है और एक के बाद एक ब्लॉकबस्टर दी हैं इससे तो वह बॉलीवुड की 'क्वीन' ही साबित होती है।


Click it and Unblock the Notifications











