Birthday: जब आमिर खान और शाहरुख खान से छीन ली थी अनिल कपूर ने ये फिल्म
बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक अभिनेता ऐसा है जो पिछले कई सालों से लगातार काम कर रहा है। वह बूढ़ा भी नहीं हुआ और आज भी वह फिल्में मांगकर करने में हिचकता नहीं है। ये अभिनेता कोई और नहीं बल्कि सबसे यंग और हैंडसम दिखने वाले अनिल कपूर हैं। 64 साल के हो चुके अनिल कपूर वह स्टार हैं जिसके जहन में रिटायरमेंट कभी नहीं आता। वह खुद बता चुके हैं कि उन्हें काम मांगने में शर्म नहीं आती। एक्टिंग उनका पैशन है जिसे वह आखिरी दम तक करना चाहते हैं।
एक बार अनिल कपूर ने मजेदार किस्सा शेयर करते हुए बताया था कि उनके करियर की सबसे हिट फिल्मों में से एक 'नायक' फिल्म उन्हें कैसे मिली थी। 'नायक' वो फिल्म है जिसे लेकर अनिल कपूर और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को जोड़कर खूब लोगों ने पोस्टर बनाये थे। 'नायक' फिल्म एक दिन के सीएम बनने की कहानी और राजनीति व भ्रष्टाचार को दिखाती है।

'नायक' फिल्म का जिक्र करते हुए एक बार अनिल कपूर ने बताया था कि ये फिल्म उन्हें नहीं बल्कि आमिर खान और शाहरुख खान को दी जाने के लिए बनाई जा रही थी। फिल्म के निर्देशक और निर्माता उन्हें नहीं बल्कि आमिर खान व शाहरुख खान जैसे स्टार्स को लेना चाहते थे।
उस दौरान जब आमिर व शाहरुख ने 'नायक' को ठुकार दिया तो मैंने फिल्म मांग कर कर ली। ठीक इसी तरह ऑस्कर वाली फिल्म 'स्लमडॉग मिलियनेयर' में भी निर्देशक किसी और को लेना चाहते थे। लेकिन बाद में किसी तरह से मुझे ये फिल्म मिल गई।
तैमूर अली खान फोटोग्राफर्स पर चिल्लाए, बेटे का गुस्सा करीना कपूर भी देखती रह गईं - VIDEO


Click it and Unblock the Notifications












