Shraddha Kapoor: बारिश से है श्रद्धा कपूर को खास लगाव, हर फिल्म में होता है बारिश वाला गाना

कभी मासूमियत तो कभी चुलबुलापन। श्रद्धा कपूर हर बार अपने फैंस का दिल जीत लेती हैं। श्रद्धा की गिनती आज बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में होती है। बेहतरीन एक्ट्रेस होने के साथ-साथ श्रद्धा काफी अच्छी सिंगर भी है। बॉलीवुड के खलनायक शक्ति कपूर और शिवांगी कोल्हापुरे के घर श्रद्धा कपूर का जन्म 3 मार्च को हुआ था।
श्रद्धा कपूर की पढ़ाई जमनाबाई नर्सरी स्कूल और अमेरिकन स्कूल ऑफ बॉम्बे में हुई थी। स्कूल में टाइगर श्रॉफ और अथिया शेट्टी उनके क्लासमेट हुआ करते थे। टाइगर ने एक इंटरव्यू के दौरान एक बार कहा भी था कि उनको श्रद्धा कपूर पर क्रश था। अपनी साइकोलॉजी से ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी करने के लिए श्रद्धा बॉस्टन यूनिवर्सिटी गयी लेकिन अपनी पहली फिल्म में डेब्यू के लिए पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी।
अगर आपने श्रद्धा की फिल्में देखी होंगी तो आपने जरूर गौर किया होगा कि श्रद्धा कपूर की हर फिल्म में बारिश में भींगते हुए एक गाना जरूर होता है। हालांकि निजी जीवन की बात की जाए तो श्रद्धा को बारिश से लगाव तो है लेकिन बिजली की चमकने और बादलों की गड़गड़ाहट से उन्हें डर लगता है। साल 2010 में श्रद्धा कपूर ने फिल्म 'तीन पत्ती' से डेब्यू किया था लेकिन पहचान 'आशिकी 2' से मिली। अब यह देखना होगा कि श्रद्धा की आने वाली फिल्म 'तु झुठी मैं मक्कार' में भी बारिश में भींगते हुए कोई गाना दिखाया गया है या नहीं।
चलिए आपको श्रद्धा कपूर के उन गानों के बारे में बताते हैं, जिन्हें बारिश में फिल्माया गया है :

तुम ही हो
फिल्म 'आशिकी 2' का गाना 'तुम ही हो...' में श्रद्धा कपूर बारिश की रिमझीम फुहारों के बीच आदित्य रॉय कपूर से रोमांस करती नजर आयी थी। इस गाने को शाहिद माल्या ने गाया था।

मैं नाचूं आज
फिल्म 'बागी' का गाना 'मैं नाचूं आज छम..छम...छम' को कोई कैसे भूल सकता है। तेज बारिश के बीच रेलवे स्टेशन पर दिल खोलकर डांस करती श्रद्धा कपूर और उन्हें दूर से खड़े निहारते टाइगर श्रॉफ। इस गाने में श्रद्धा बेहद प्यारी नजर आयी हैं। इस गाने को मोनाली ठाकुर ने गाया था।

गलियां
इस गाने में भले ही बारिश नहीं थी, लेकिन बर्फ की बारिश तो आपको देखने को मिली ही थी। फिल्म 'एक विलेन' का गाना 'तेरी गलियां' याद है ना। इस गाने में श्रद्धा कपूर का चुलबुलापन और सिद्धार्थ मल्होत्रा के स्वभाव की गहराई को शानदार तरीके से फिल्माया गया था।

बारिश
फिल्म 'हाफ गर्लफ्रेंड' के गाने इस गाने का नाम ही 'बारिश' है। 'ये बारिश का मौसम...' गाने में श्रद्धा कपूर के साथ अर्जुन कपूर नजर आए थे। इस गाने को एश किंग और शाशा तिरुपति ने गाया था।


Click it and Unblock the Notifications