बर्थडे गर्ल सारा अली खान का चुलबुला अंदाज, पापा ने किया था साथ काम करने से इंकार
बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान 12 अगस्त को अपना बर्थडे सेलीब्रेट कर रही हैं। फिल्मों में अपनी धाक जमा चुकी सारा के अंदर आज भी बच्चों जैसा चुलबुलापन और नटखटपन है। इसी वजह से बॉलीवुड में कदम रखने के साथ ही निर्देशकों ने सारा को हाथों-हाथ लिया। अपने एक्टिंग के दम पर सारा ने दर्शकों के दिलों में भी अपनी खास जगह बना ली है।

अपनी मां की कार्बन कॉपी सारा अली खान अपने पापा सैफ, सौतेली मां करीना और अपने सौतेले भाईयों की काफी करीबी मानी जाती हैं। अपने कॉलेज टाइम में बेहद मोटी दिखने वाली सारा ने बॉलीवुड में कदम रखने के लिए काफी म्हणत की और अपने मोटापे पर काबू पाया।
आइए जानते हैं क्यूटनेस से भरी सारा के बारे में कुछ रोचक किस्से-

नवाब खानदान की सारा को मम्मी अमृता ने पाला
नवाबों के खानदान में जन्मी सारा जब 9 साल की थी तब उनके मम्मी-पापा ने अलग होने का फैसला ले लिया था। सारा ने इस फैसले को मुस्कराहट के साथ स्वीकार किया और अपनी पढाई पूरी करने विदेश चली गयी। सारा ने कोलम्बो यूनिवर्सिटी से अपनी पढाई पूरी की, लेकिन कॉलेज के अंतिम साल सारा काफी मोटी होती चली गयी। अपनी मम्मी अमृता से सारा को न सिर्फ सूरत बल्कि सीरत भी मिली है।

निर्देशकों ने लिया हाथों-हाथ
कहा जाता है की एक बार शिकागो में सारा ने विश्व सुंदरी ऐश्वर्या राय का डांस परफॉरमेंस देखा था, जिसके बाद उन्होंने फिल्मों में आने का मन बना लिया। इसके बाद ही सारा ने अपना वजन काम करना शुरू कर दिया और 96 किलो से घटा कर सारा स्लिम और ट्रिम दिखने लगी। नवाब परिवार से होने के बावजूद सारा के स्वभाव में काफी सरलता और चुलबुलापन है। इसी वजह से निर्देशक सारा के साथ काम करना चाहते हैं और दर्शकों के दिलों में भी सारा ने काफी आसानी से अपनी जगह बना ली है। कहा जाता है कि सारा को फिल्मों में काम दिलाने में ना तो पापा सैफ और ना ही मम्मी अमृता सिंह ने कोई सिफारिश की। सारा को फिल्म निर्देशकों के ऑफिस में जाकर उनसे काम मांगना पड़ता था। इस बीच सारा को फिल्म 'केदारनाथ' में सुशांत सिंह राजपूत के साथ ब्रेक मिला। फिल्म में सारा के काम को काफी पसंद भी किया गया था।

जब पापा सैफ ने सारा के साथ काम करने से मना किया
कहा जाता है कि फिल्म 'जवानी जानेमन' में निर्देशक सैफ अली खान के साथ सारा अली खान को भी कास्ट करना चाहते थे ताकि दर्शकों को पापा-बेटी की केमिस्ट्री देखने को मिले। लेकिन सैफ अली खान ने ऐसा करने से मना कर दिया। दरअसल सैफ चाहते थे कि सारा वरुण धवन, रणवीर सिंह जैसे लीड एक्टर्स के साथ लीड रोल करें। अपने बर्थडे पर सारा ने जिम में अपनी एक फोटो शेयर कर खुद को बर्थडे विश किया है। सारा ने फोटो के कैप्शन में लिखा है 'हैप्पी बर्थडे सारा, हमेशा खुद से प्यार करती रहो। और जब आप अपना बॉडी, दिमाग और आत्मा का वर्कआउट करना भूल जाते हैं।'

सौतेली मम्मी करीना से सारा शेयर करती हैं स्पेशल बॉन्डिंग
सारा अली खान अपनी सौतेली मम्मी और सैफ अली खान की दूसरी पत्नी करीना कपूर खान और अपने सौतेले दोनों भाईयों के साथ स्पेशल बॉन्डिंग शेयर करती है। सारा ने एक इंटरव्यू में कहा, 'दो बच्चों को संभालते हुए करीना जिस तरह अपने कॅरियर को संभाल रही हैं, वह देखने लायक है। इसलिए वह मुझे काफी इंस्पायर करती हैं।' सारा अक्सर अपने भाईयों के साथ सोशल मीडिया पर फोटोज शेयर करती हैं। इन दिनों सारा न्यूयॉर्क में छुट्टियां मना रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications











