एक या दो नहीं बल्कि ये 4 भाषाएं जानती हैं बर्थडे गर्ल कल्कि कोचलिन

अपनी बेबाक अंदाज के जानी जानेवाली बॉलीवुड एक्ट्रेस कल्कि कोचलिन मूल रूप से फ्रांसिस हैं। कल्कि की मां भारतीय और पिता फ्रांस के नागरिक हैं। कल्कि के माता-पिता फ्रांस से आकर तमिलनाडु में बस गये और एयरोप्लेन व एयरक्राफ्ट बनाने वाली कंपनी चलाने लगे। कल्कि का जन्म ऊटी में हुआ था। 10 जनवरी को कल्कि कोचलिन अपना बर्थडे मना रही हैं। उनके दादा 'एफेल टावर' और 'स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी' के चीफ इंजीनियर थे।
आइए आपको कल्कि कोचलिन के बर्थडे पर आपको बताते हैं उनसे जुड़ी कुछ खास बातें :

लंदन से की थी एक्टिंग की पढ़ाई :
अपने बेबाक अंदाज के लिए मशहूर कल्कि कोचलिन की स्कूली पढ़ाई ऊटी के हरब्रान स्कूल से हुई थी। इसके बाद वह एक्टिंग और थिएटर की पढ़ाई करने लंदन चली गयी। जहां यूनिवर्सिटी ऑफ लंदन से कल्कि ने इसमें डिग्री हासिल की। कल्कि एक या दो नहीं बल्कि 4 भाषाएं बड़े ही फर्राटेदार तरीके से बोल सकती हैं। वह हिंदी, अंग्रेजी और फ्रेंच के साथ-साथ तमिल भी जानती हैं।

महज 9 साल की उम्र में हुई थी यौन शोषण का शिकार :
कल्कि कोचलिन के बारे में सबसे चौंकाने वाली बात का खुलासा कल्कि ने खुद ही किया था। एक इंटरव्यू के दौरान कल्कि ने बताया था कि वह उन्होंने महज 9 साल की उम्र में खुद से बड़े एक व्यक्ति को अपने साथ शारीरिक संपर्क बनाने की इजाजत दे दी थी। हालांकि इसके बाद वह खुद इतना डर गयी थी कि वह नहीं चाहती थी कि इस बात का पता उनकी मां को चले। इसे कल्कि अपनी खुद की ही गलती मानती हैं।

कल्कि के ऑडिशन के दिवाने हुए थे अनुराग कश्यप :
कल्कि कोचलिन एक्टिंग के क्षेत्र में ही अपना करियर बनाना चाहती थी। लेकिन अगर वह एक्ट्रेस नहीं बन पाती तो विकल्प के तौर पर वह क्रिमिनल साइकोलॉजिस्ट बनना चाहती थी। कल्कि और अनुराग कश्यप की लव-स्टोरी फिल्मों के जरिए ही शुरू हुई थी। फिल्म 'देव डी' में आधुनिक चंद्रमुखी बनी कल्कि कोचलिन का ऑडिशन देखने के बाद अनुराग कल्कि के दिवाने हो गये थे। कहा जाता है कि भारतीय की तरह ना दिखने की वजह से इस रोल के लिए कल्कि पहली पसंद नहीं थी। लेकिन जब अनुराग ने उनका ऑडिशन देखा तो उन्हें काफी पसंद आया। कल्कि को इस रोल के लिए फिल्म फेयर का अवार्ड भी मिला था।

बिना शादी किये ब्वॉयफ्रेंड की बेटी को दिया जन्म :
अनुराग कश्यप और कल्कि कोचलिन ने कुछ समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद 2011 में शादी कर ली थी। लेकिन यह शादी 2 साल ही टिक सकी। अनुराग से अलग होने के बाद कल्कि ने गाय हर्शबर्ग को डेट करना शुरू किया और उनकी बेटी को भी जन्म दिया। कल्कि अभी भी गाय हर्शबर्ग के साथ ही रिलेशनशिप में हैं लेकिन दोनों ने अभी तक शादी नहीं की है। कल्कि का कहना है, "अगर बेटी के एडमिशन के लिए जरूरी हुआ तब शादी के बारे में सोचेंगे।" अनुराग कश्यप से अलग होने के बाद दोनों अभी भी दोस्त बने हुए हैं।


Click it and Unblock the Notifications











