हॉलीवुड जाना चाहती थी बर्थडे गर्ल जैकलीन फर्नांडीज, सलमान से मिले हैं ये महंगे गिफ्ट्स

अगस्त में कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज अपना बर्थडे सेलिब्रेट करते हैं। उनमें जैकलीन फर्नांडीज भी शामिल हैं। जैकलीन अपना बर्थडे 11 अगस्त को मना रही हैं। अपनी दिलकश अदाओं से फैंस के दिलों में जगह बनाने वाली जैकलीन मूल रूप से पड़ोसी देश श्रीलंका की रहने वाली हैं। बचपन से ही जैकलीन हॉलीवुड में काम करना चाहती थी। बॉलीवुड में भी जैकलीन ने लंबा सफर तय कर चुकी हैं और अब उन्होंने साउथ की फिल्मों में भी काम करना शुरू कर दिया है। कोलंबो में 11 अगस्त 1985 को जन्मीं जैकलीन की शुरुआती पढ़ाई बहरीन में हुई। इसके बाद जैकलीन ने सिडनी यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन का कोर्स किया।

आइए जानते हैं बर्थडे गर्ल जैकलीन फर्नांडिज से जुड़ी कुछ खास बातें -

बचपन से ही हॉलीवुड स्टार बनने की थी इच्छा

बचपन से ही हॉलीवुड स्टार बनने की थी इच्छा

बचपन से ही फिल्म स्टार बनने की चाह रखने वाली जैकलीन ने एक्टिंग स्कूल भी ज्वाइन की थी। कोर्स पूरा कर जब जैकलीन अपने देश वापस लौटी तब वहां उन्होंने जर्नलिज्म में बतौर रिपोर्टर काम करना शुरू किया। लेकिन हॉलीवुड की फिल्मों में काम करने की दबी हुई इच्छा की वजह से जैकलीन ने साथ ही साथ मॉडलिंग में भी अपना किस्मत आजमाना शुरू कर दिया।

 मिस यूनिवर्स श्रीलंका का जीत चुकी हैं खिताब

मिस यूनिवर्स श्रीलंका का जीत चुकी हैं खिताब

मॉडलिंग के साथ ही जैकलीन ने कई ब्यूटी पेजेंट में हिस्सा लेना शुरू कर दिया था। इसी दौरान साल 2006 में जैकलीन ने मिस यूनिवर्स श्रीलंका प्रतियोगिता में ना सिर्फ हिस्सा लिया बल्कि इसमें उन्होंने जीत भी दर्ज की। इसके साथ ही जैकलीन की गिनती सफल मॉडल के तौर पर होने लगी। इस प्रतियोगिता ने जैकलीन के लिए नये दरवाजे खोल दिये। उनके पास विदेशी प्रोजेक्ट्स भी आने लगे।

मॉडलिंग प्रोजेक्ट के लिए भारत आकर यहीं की होकर रह गयी

मॉडलिंग प्रोजेक्ट के लिए भारत आकर यहीं की होकर रह गयी

साल 2009 में जैकलीन एक मॉडलिंग प्रोजेक्ट के लिए भारत आयी। इस दौरान उन्होंने सुजॉय घोष की फिल्म 'अलादीन' साइन किया। इसके बाद जैकलीन को पीछे मुड़कर देखने की जरूरत नहीं हुई। उन्होंने बॉलीवुड में एक के बाद एक कई फिल्में 'मर्डर 2', 'हाउसफुल 2', 'रेस 2', 'किक', 'जुड़वा 2', 'हाउसफुल 3' में काम किया। हाल ही में जैकलीन साउथ सुपरस्टार किच्चा सुदीप के साथ फिल्म 'विक्रांत रोणा' में नजर आयी। इसके साथ ही जैकलीन ने साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री में भी डेब्यू कर लिया।

सलमान से मिले कई महंगे गिफ्ट्स

सलमान से मिले कई महंगे गिफ्ट्स

रिपोर्ट्स के मुताबिक जैकलीन को सलमान खान ने मुंबई में 3 बीएचके एक आलीशान फ्लैट गिफ्ट किया है। सिर्फ फ्लैट ही नहीं सलमान ने जैकलीन को काफी महंगी पेंटिंग भी गिफ्ट की है। बताया जाता है कि जैकलीन आर्ट को काफी महत्व देती हैं, इससे प्रभावित होकर ही सलमान भाई ने उन्हें यह पेंटिंग गिफ्ट की जिसकी कीमत 2.5 करोड़ रुपये बतायी जाती है। जैकलीन ने सलमान भाई के साथ फिल्म 'किक' में काम किया था। फिल्म में उनके परफॉर्मेंस से प्रभावित होकर सलमान खान ने उन्हें एक महंगी ऑडी भी गिफ्ट की थी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X