बर्थडे गर्ल जैकलीन फर्नांडिस की सेक्सी तस्वीरें, जब दिए थे अक्षय कुमार संग बिकिनी में बोल्ड पोज- PICS
आज जैकलीन फर्नांडिस अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। 37 साल की हो चुकीं जैकलीन फर्नांडिस जबरदस्त मॉडल, अदाकार और फैंस की चहेती हैं जो अपनी फिल्मों के चलते अक्सर चर्चा में रहती हैं। जैकलीन फर्नांडिस ने साल 2015 में अक्षय कुमार के साथ बोल्ड फोटोशूट करवाया था। इस फोटोशूट में बिकिनी पहने जैकलीन फर्नांडिस ने अक्षय कुमार के साथ बोल्ड पोज दिए थे।
जैकलीन फर्नांडिस और अक्षय कुमार का ये फोटोशूट वोग मैगजीन के लिए सामने आया था। दोनों ने इस प्रतिष्ठित मैगजीन के कवर पर जगह हासिल की और ऐसे पोज दिए थे कि सालभर तक लोग भूले नहीं थे। तस्वीरों में दोनों स्वीमिंग पूल किनारे बोल्ड पोज देते नजर आए थे। आज भी दोनों की बोल्ड तस्वीरें गूगल पर देखने को मिल ही जाती है।

जैकलीन फर्नांडिस और अक्षय कुमार का ये फोटोशूट उनकी फिल्म ब्रदर्स से पहले रिलीज हुआ था। इसके बाद दोनों अक्सर चर्चा में भी रहे। इस फिल्म में अक्षय कुमार और जैकलीन के अलावा सिद्धार्थ मल्होत्रा भी नजर आए थे।
जैकलीन फर्नांडिस अक्षय कुमार के साथ कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं। करीब 7 फिल्मों में दोनों ने काम किया है। अब एक बार फिर दोनों साथ में रामसेतु में काम करते नजर आएंगे।

जैकलीन फर्नांडिस का बोल्ड अवतार
जैकलीन फर्नांडिस की इस तरह के ढेर सारे बोल्ड फोटोशूट देखने को मिल जाते हैं।जैकलीन फर्नांडिस खुद ऑफिशियल सोशल मीडिया पर अपने हॉट फोटोज को अक्सर शेयर करती हैं।

जैकलीन फर्नांडिस की जबरदस्त फैन फॉलोइंग
जैकलीन फर्नांडिस की जबरदस्त फैन फॉलोइंग का अंदाजा आप उनके इंस्टाग्राम से लगा सकते हैं। उन्हें इंस्टाग्राम पर 50 लाख से भी ज्यादा यूजर्स फॉलो करते हैं।

जैकलीन फर्नांडिस का डेब्यू
साल 2006 में मिस श्रीलंका का ताज अपने सिर सजा चुकीं जैकलीन फर्नांडिस ने बॉलीवुड में साल 2009 में अलाद्दीन फिल्म से डेब्यू किया था। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी।

इमरान हाशमी की फिल्म से मिला फेम
जैकलीन फर्नांडिस को दूसरी फिल्म मर्डर 2 से फेम मिला था। इस फिल्म में बोल्ड अदाओं से उन्होंने लोगों का ध्यान खींचा। फिल्म में लीड एक्टर थे इमरान हाशमी। फिल्म कमाई के मामले में भी हिट साबित हुई थी।

अक्षय कुमार और सलमान खान के साथ फिल्में
हाउसफुल 2, हाउसफुल 3, ब्रदर्स और अब रामसेतु व बच्चन पांडे समेत कई फिल्मों में अक्षय कुमार के साथ उन्होंने काम किया है। वहीं जैकलीन फर्नांडिस सलमान खान के साथ भी काफी काम कर चुकी हैं। किक, राधे (स्पेशल अपीरियंस) व रेस 3 जैसी फिल्मों में सलमान और जैकलीन साथ दिखे।

जैकलीन फर्नांडिस की अपकमिंग फिल्में
जैकलीन फर्नांडिस के पास ढेर सारे प्रोजेक्ट्स की लाइन लगी हुई है। वह भूत पुलिस, सर्कस, रामसेतु, अटैक, बच्चन पांडे से लेकर कई अन्य फिल्मों में नजर आएँगी।

जैकलीन फर्नांडिस का ग्लैमरस लुक
जैकलीन फर्नांडिस फैंस की चहेती हैं जो आए दिन अपने ग्लैमरस अवतार के चलते चर्चा में रहते हैं।


Click it and Unblock the Notifications