Birthday Girl हॉट श्वेता तिवारी ने अपनी पहली कमाई से खरीदी थी ये कार
अपनी खूबसूरती और हाजिर जवाबी की वजह से जानी जाने वाली श्वेता तिवारी तो जैसे 'एजिंग लाइक वाइन' का जीता-जागता उदाहरण बन गई हैं। श्वेता पर बढ़ती उम्र का कोई असर ही नहीं है बल्कि वह दिन-ब-दिन और भी खूबसूरत और हॉट होती जा रही हैं। श्वेता हमेशा ही कहती हैं कि उनको अपने कॅरियर में 2 दिन का भी स्ट्रगल नहीं करना पड़ा था। अपने पर्सनल लाइफ को लेकर हमेशा विवादों में रहने वाली श्वेता ने प्रोफेशनल लाइफ में खुद को काफी लकी मानती हैं। 4 अक्टूबर को श्वेता तिवारी अपना बर्थडे सेलिब्रेट करती हैं।
आइए बर्थडे स्पेशल में श्वेता तिवारी से कुछ दिलचस्प बातें आपको बताते हैं

हॉटनेस और सादगी से ढाया फैंस पर कहर :
40 साल की उम्र पार कर जाने के बावजूद श्वेता तिवारी आज भी काफी हॉट दिखती हैं। श्वेता और उनकी बेटी पलक तिवारी की फोटोज देखकर अक्सर फैंस यह कहते नजर आते हैं कि दोनों को देखकर ऐसा लगता ही नहीं है कि वे मां-बेटी हैं। बल्कि दोनों को देखकर ऐसा लगता है कि दो बहनों की जोड़ी है। श्वेता खुद को फिट रखने के लिए श्वेता हेल्दी डायट के साथ-साथ वर्कआउट और रनिंग जैसे एक्सर्साइज पर ज्यादा ध्यान देती हैं।

ट्रैवल एजेंसी से शुरू किया था कॅरियर :
श्वेता तिवारी ने काफी कम उम्र से काम करना शुरू किया था। सिर्फ 12 साल की उम्र में श्वेता ने ट्रैवल एजेंसी में काम करना शुरू किया था। उस समय उन्हें 500 रुपये सैलरी मिलती थी। लेकिन वह हमेशा से ही एक्ट्रेस बनना चाहती थी। इसलिए उन्होंने खुब मेहनत की और आखिरकार उन्होंने सफलता पाई।

पहले पे चेक से खरीदी थी ये कार :
श्वेता तिवारी ने हमेशा से ही कहा है कि उन्हें कभी भी स्ट्रगल नहीं करना पड़ा। उनका कहना है कि मुझे 2 महीने भी स्ट्रगल नहीं करना पड़ा है। श्वेता ने बताया, 'एकता ने मुझे किसी शो में देखा और कसौटी जिंदगी की, में प्रेरणा का किरदार थमा दिया। मैंने एकता से ही सीखा था कि सिर्फ अपनी शर्तों पर कैसे काम किया जाता है।' इस शो के लिए श्वेता को एकता ने 5 लाख रुपये का पे चेक दिया था। चेक पर इतने जीरो देखकर श्वेता काफी एक्साइटेड हो गयी थी। वह पहले इसे खर्च नहीं करना चाहती थी लेकिन बाद में उन्होंने एक सैंट्रो कार खरीदी। यह उनकी सबसे फेवरेट कार थी।

6 महीने काम और 6 महीने छुपना चाहती हैं किसी कंट्री में :
श्वेता से जब पूछा गया कि वह 10 साल बाद वह क्या करेंगी, तो उन्होंने जवाब दिया कि मैं जब बुढ़ी हो जाऊंगी तो मैं 6 महीने काम करुंगी और 6 महीने किसी कंट्री में जाकर छुप जाऊंगी। श्वेता ने कहा, 'मैं जब विदेशियों को इतना घुमते हुए देखती हूं तो मैं हैरान हो जाती हूं। इसलिए 10 साल बाद से आप मुझे 6 महीने काम करते हुए और 6 महीने किसी फॉरेन कंट्री में छुप जाते हुए ही पाएंगे।'


Click it and Unblock the Notifications











