बर्थडे गर्ल हंसिका मोटवानी जल्द कर सकती हैं शादी, जानिए कौन बनेंगे दुल्हे राजा
साउथ फिल्म इंडस्ट्री की लोकप्रिय एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी 9 अगस्त को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। छोटे पर्दे के शो 'शाकालाका बूम बूम' से एक चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर अपनी एक्टिंग करियर शुरू करने वाली हंसिका ऋतिक रोशन के साथ फिल्म 'कोई मिल गया...' में भी नजर आयी थी। इसके बाद हंसिका अचानक गायब हो गयी और 4 साल बाद जब वह वापस लौटी तो 16 साल की उम्र में ही बतौर लीड एक्ट्रेस काम करने लगीं। उन्हें चाइल्ड एक्ट्रेस से सीधे लीड रोल मिलने लगे। इसके साथ धीरे-धीरे हंसिका साउथ फिल्मों की सुपर स्टार बन गयी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक जल्द ही हंसिका मोटवानी शादी करने वाली हैं।
आइए जानते हैं हंसिका मोटवानी की निजी जिन्दगी से जुड़ी कुछ बातें -

अचानक हो गई थीं गायब
चाइल्ड आर्टिस्ट की तरह काम करते हुए अचानक हंसिका गायब हो गयी और जब वह फिल्मों में वापस लौटी तो मैच्योर दिखने लगी थी। इस बीच मीडिया में खबरें आयी कि हंसिका की मां जो एक डॉक्टर थी, अपनी बेटी के करियर को लेकर काफी ज्यादा सीरियस थी। इसलिए हंसिका को छोटी उम्र में ही मैच्योर दिखाने और फिल्मों में लीड रोल दिलाने के लिए उन्होंने अपनी बेटी को हार्मोनल इंजेक्शंस लगवाये थे।

नाराज पिता ने छोड़ा घर
खबरों के मुताबिक हंसिका के पिता नहीं चाहते थे कि उनकी बेटी को हार्मोनल इंजेक्शंस लगे। लेकिन हंसिका की मां ने उनके पिता की बातों को अनसुना करके उन्हें हार्मोनल इंजेक्शंस लगवाये ताकि फिल्मों में उन्हें लीड रोल मिल सकें। इन बातों से नाराज हंसिका के पिता ने घर छोड़ दिया। हालांकि हंसिका या उनकी मां ने कभी भी इन खबरों की पुष्टि या कोई बयान नहीं दिया।

हिन्दी फिल्मों का फ्लॉप कॅरियर
एक लंबे गैप के बाद हंसिका ने हिमेश रेशमिया की फिल्म 'आप का सुरूर' से बॉलीवुड में डेब्यू किया लेकिन यह फिल्म बुरी तरह से फ्लॉप हुई। इसके बाद हंसिका ने गोविन्दा के साथ 'मनी है तो हनी है' में भी नजर आयी थी लेकिन दोनों फिल्में ही बॉक्स ऑफिस पर असफल साबित हुई। इसके बाद उन्होंने साउथ फिल्म इंडस्ट्री का रुख किया। वहां एक के बाद एक हिट फिल्में देकर हंसिका आज साउथ फिल्म इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस में शुमार हो चुकी हैं।

बर्थडे के दिन आयी शादी की खबरें
हंसिका मोटवानी के बर्थडे के दिन ही उनकी शादी की खबरें सामने आयी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जल्द ही बर्थडे गर्ल शादी करने वाली हैं। बताया जाता है कि हंसिका की शादी साउथ इंडिया के एक जाने-माने पॉलिटिशियन के बेटे से होगी। हंसिका पिछले काफी दिनों से इस हैंडसम हंक को डेट भी कर रही हैं। हंसिका ने अभी तक इन खबरों पर कोई मुहर नहीं लगाया है।


Click it and Unblock the Notifications