बचपन में बर्थडे गर्ल बिपाशा बसु को बुलाया जाता था ‘लेडी गुंडा’, इन दिनों बेटी देवी संग बीता रही हैं समय

बॉलीवुड की दमदार एक्ट्रेस बिपाशा बसु इन दिनों अपना पूरा समय और ध्यान बेटी देवी को दे रही हैं। बिपाशा का जन्म दिल्ली के एक बंगाली परिवार में हुआ था। उनकी पढ़ाई-लिखाई भी दिल्ली में ही पूरी हुई थी। बिपाशा बसु 7 जनवरी को अपना बर्थडे मना रही हैं। बिपाशा ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी। इसके बाद वह हिंदी फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा बनी। बॉलीवुड में कई एक्टर्स को डेट करने के बाद बिपाशा ने 2016 में करण सिंह ग्रोवर संग शादी कर ली। दोनों अभी अपनी बेटी देवी को लेकर व्यस्त हैं।
आइए आपको बताते हैं बर्थडे गर्ल बिपाशा बसु से जुड़ी खास बातें :

बचपन में कहा जाता था लेडी गुंडा :
बिपाशा बसु का जन्म दिल्ली के एक बंगाली परिवार में हुआ था। उनके पिता हीरक सिविल इंजीनियर और मां ममता एक गृहिणी हैं। बिपाशा को बचपन में लेडी गुंडा के नाम से बुलाया जाता था और लोग उनसे काफी डरते थे। सांवली रंग की होने की वजह से किसी ने कभी उन्हें नहीं सीखाया कि वह सुन्दर हैं। हालांकि बिपाशा को बाद में इस बात का अहसास हुआ और उन्होंने अपने लुक पर काम किया। इसके बाद वह दुनिया की टॉप 50 सेक्सी महिलाओं में शामिल हुई। 2011 और 2013 में बिपाशा इस लिस्ट में 8वें नंबर पर थी।

एक ट्वीट ने तोड़ा 9 साल पुराना रिलेशनशिप :
बिपाशा बसु का नाम मॉडलिंग के दिनों से ही कई एक्टर्स के साथ जुड़ चुका है। उनका नाम डीनो मोरिया से लेकर हरमन बावेजा तक से जुड़ चुका है। बिपाशा करीब 9 सालों तक जॉन अब्राहम के साथ रिलेशनशिप में भी रही हैं। अपने इस रिलेशनशिप के बारे में उन्होंने कभी किसी से नहीं छिपाया था। लेकिन जॉन अब्राहम के एक ट्वीट की वजह दोनों के इस रिश्ते में दरार आ गयी। दरअसल, जॉन अब्राहम के इस ट्वीट में प्रिया रुंचाल का नाम आया था जिसके बाद बिपाशा बसु ने जॉन अब्राहम से अपने रास्ते अलग कर लिये थे।

4 साल छोटे करण सिंह ग्रोवर से की शादी :
जॉन अब्राहम से अलग होने के बाद बिपाशा बसु बिल्कुल टूट गयी थी। उधर जॉन ने प्रिया रुंचाल से शादी कर ली। दूसरी तरफ फिल्म 'अलोन' में काम करने के दौरान बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर के बीच नजदीकियां बढ़ने लगी। 2016 में करण और बिपाशा ने अपनी शादी की अनाउंसमेंट करके सबको चौंका दिया था। उस समय करण सिंह ग्रोवर तलाकशुदा थे और उनकी 3 शादियां हो चुकी थी। वहीं बिपाशा की यह पहली शादी थी। आज दोनों अपनी नन्ही परी देवी के प्राउड माता-पिता हैं।


Click it and Unblock the Notifications











