Alia Bhatt Birthday: एक्ट्रेस के इन लुक्स को देख कर फैंस हो जाते हैं फिदा

Alia Bhatt Birthday: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट आज अपना 30 वां जन्मदिन मना रही हैं, ऐसे खास मौके पर हर कोई एक्ट्रेस को बधाईयां और शुभकामनाएं दे रहा है। 15 मार्च 1993 को पैदा हुईं आलिया के लिए आज का दिन बेहद खास है, तो ऐसे में खास दिन पर हम आलिया के स्टाइलिश लुक के बारें में बात करेंगे।
दरअसल इस बात से कोई इंकार कर ही नहीं सकता है कि आलिया भट्ट बॉलीवुड इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस में से एक हैं। कम वक्त में बहुत सारी फिल्में करके आलिया ने एक नया मुकाम हासिल किया है और अपनी सफलता की कहानी लिखी है।आलिया की फिल्मों के अलावा उनके स्टाइल और उनके लुक की हर तरफ तारीफ होती है, ना जानें कितने चाहते वाले हैं आलिया के जिनको आलिया हर लुक में बहुत पसंद आती हैं।
सबसे पहले तो बता दे कि रणबीर कपूर की पत्नी आलिया भट्ट कई जगहों पर साड़ी कैरी करती हैं। जाहिर है कि उनको साड़ी काफी पसंद हैं, साड़ी में आलिया बेहत ही प्यारी दिखती हैं। कई मौके पर वह व्हाइट कलर की साड़ी पहने हुए देखी जाती है, जिसके साथत वह अक्सर ही लाइट सा मेकअप और छोटी बिंदी लगाकर अपने लुक को पूरा करती है। इस तस्वीरें में भी आलिया साड़ी के साथ बिंदी लगातार खुद के लुक का पूरा कर रही है, जिसमें वह खूबसूरत लग रही हैं।
इसमें आलिया ने रेड कलर का ड्रेस पहना हुआ है, जिसमें ब्लैक कलर के बूटे हैं। इस बेर्स्टन ड्रेस में आलिया किसी मॉडल से कम नहीं लग रही हैं। इस लुक को पूरा करने के लिए आलिया ने लाइट मेकअप और ज्लैवरी में ईयररिंग पहने हैं, जिसकी वजह से आलिया कमाल की दिख रही है। कई सारे फैंस आलिया के इस लुक पर फिदा हैं।
लाइट येलो कलर के सूट पेंट में बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया किसी बॉस लेडी की तरह नजर आ रही है, और इस सूट पेंट के साथ उन्होंने ब्लैक कलर की टॉप और व्हाइट कलर की हिल्स पहनी हैं, जो कि उनके लुक को पूरा कर रही हैं। इसमें आलिया ने अपने चाहने वालों के लिए एक अलग ही स्टाइल दिखाया है, जाहिर है कि आलिया के इस लुक को कई सारे लोगों ने फॉलो किया होगा क्योंकि आलिया का यह लुक काफी पॉपुलर है।
लहंगे में तो हमेशा ही आलिया भट्ट किसी परी की तरह दिखती हैं, और जब जब आलिया इस तरह की इंडियन पोशाक में नजर आती है मानों जैसे फैंस अपने आप पर काबू नहीं कर पाते हैं। सोशल मीडिया पर जब आलिया लंहगे में अपनी तस्वीरें साझा करती हैं, फैंस दिल खोलकर प्यार लुटाते हैं।
गौरतलब है कि बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट का जन्म 15 मार्च 1993 को हुआ था। उनके खून में एक्टिंग हैं। बचपन से ही आलिया भट्ट अपनी बहन पूजा भट्ट की तरह एक्ट्रेस बनने का शौक रखती थीं। बता दें की आलिया भट्ट बॉलीवुड के दिग्गज निर्माता-निर्देशक महेश भट्ट की बेटी हैं।


Click it and Unblock the Notifications