बॉलीवुड में आते ही सनी लियोन ने मचाया था तहलका- लेकिन पोर्न से लेकर कंडोम एड तक, विवादों में फंसी
सनी लियोन आज 39 साल की पूरी हो चुकी हैं। पूर्व पॉर्न स्टार, आज एक एक्ट्रेस और आइटम गर्ल के रूप में सनी लियोन को पहचान हासिल है। बोल्ड और हॉट इमेज के चलते वह कई बार गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली सेलिब्रेटी रह चुकी हैं। सनी लियोन कई बार अपने विवादों के चलते भी सुर्खियों में रही हैं। बेशक फिर वह कंडोम का ऐड हो या फिर अपनी बायोपिक के लेकर।
कई बार सनी लियोन को बुरा भी लगा कि आज तक उनके नाम के आगे पॉर्न स्टार लगाया जाता है। उन्होंने करियर में रियालिटी शो में हिस्सा भी लिया तो आइटम नंबर भी किया। उन्होंने एक्टिंग भी की और जज भी रही लेकिन पॉर्न स्टार के टैग ने उनका पीछा नहीं छोड़ा।
सभी जानते हैं कि उन्होंने अपने करियर में खूब मेहनत की। सनी लियोन से जब पूछा पॉर्न छवि को लेकर पूछा गया तो उन्होंने साफ किया कि उन्हें पॉर्न स्टार छवि से कोई परेशानी नहीं।
खैर स्टार बनना भी इतना आसान कहां होता है। स्टार बनने के बाद इनकी जिंदगी में कई कलोल होने लगते हैं। सुई की बात को भी रार बना दिया जाता है। वहीं बिग बॉस के रास्ते बॉलीवुड में एंट्री मारने वाली सनी लियोनी के साथ भी ऐसा ही हुआ। पढ़िए कब कब सनी लियोन को लेकर विवाद खड़ा हुआ।


Click it and Unblock the Notifications











