..................... सबसे पहले श्रद्धा कपूर को फिल्म ऑफर करने वाले सलमान खान ही थे, लेकिन उन्होंने ठुकरा दी थी भाई की फिल्म | First Salman Khan offered Shraddha kapoor a movie but saaho actress rejected know why - Hindi Filmibeat

सबसे पहले श्रद्धा कपूर को फिल्म ऑफर करने वाले सलमान खान ही थे, लेकिन उन्होंने ठुकरा दी थी भाई की फिल्म

श्रद्धा कपूर 34 साल की हो गई हैं लेकिन लगती नहीं हैं। आज भी वह वही 20-22 वाली लगती हैं। वह अपनी प्यारी स्माइल और सादगी वाले अवतार से दर्शकों को हमेशा इंप्रेस कर देती हैं। वैसे तो श्रद्धा कपूर इन दिनों सफलता के रथ पर सवार हैं, लेकिन एक समय था जब वह करियर के शुरुआती दिनों में बैक टू बैक दो फिल्में फ्लॉप देने के बाद खासा टूट गई थीं।

Shraddha kapoor

कुछ लोगों को लगता है कि श्रद्धा कपूर की आशिकी 2 उनकी पहली बॉलीवुड फिल्म थीं, तो वह गलत हैं। क्योंकि श्रद्धा कपूर ने इससे पहले दो फिल्में की थीं जो कि बड़ी बुरी तरह से फ्लॉप हुई थीं। जिसके बाद श्रद्धा कपूर खूब रोई भी थीं लेकिन फिर उनके परिवार ने उन्हें संभाला और इस मुश्किल समय से उबरने के लिए कई तरह के डांस क्लास और एक्टिविटी ज्वाइन करने के आइडिया भी दिए।

इसके बाद श्रद्धा कपूर आदित्य रॉय कपूर के साथ आशिकी 2 में नजर आईं, फिल्म सुपरडुपर हिट हुई और घर घर में श्रद्धा को आरोही के नाम से पहचान मिली। उस फिल्म के बाद चुलबुली श्रद्धा का हिट फिल्में देने का ये सिलसिला यूं ही जारी रहा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X