Birthday: डिंपल कपाड़िया की बेटियां सनी देओल को कहती हैं 'छोटे पापा', ऐसी थी लव लाइफ
बॉलीवुड एक्ट्रेस डिंपल कपाड़िया 8 जून को 63वां जन्मदिन मना रही हैं। राजेश खन्ना की पत्नी और ट्विंकल खन्ना की मां डिंपल कपाड़िया हाल में ही इरफान खान के साथ अंग्रेजी मीडियम फिल्म में नजर आई थीं। एक समय था जब डिंपल कपाड़िया ने एक से बड़ी एक हिट फिल्म दी और इंडस्ट्री के टॉप स्टार के साथ काम किया। डिंपल कपाड़िया अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ साथ लव लाइफ को लेकर भी खासा चर्चा में रही हैं।
एक मौका था जब डिंपल कपाड़िया और सनी देओल के अफेयर की खबरें अक्सर चर्चा में हुआ करती थीं। 16 साल की उम्र में डिंपल कपाड़िया ने बॉबी फिल्म से डेब्यू किया। पहली ही फिल्म से डिंपल ने खूब सु्र्खियां हासिल की। इसी साल उन्होंने राजेश खन्ना संग शादी करने का फैसला लिया। लेकिन कई कारणों की वजह से दोनों में दरार आने लगी और फिर अलग रहने लगे। लेकिन काका के हर मुश्किल वक्त में डिंपल ने उनका साथ दिया।


Click it and Unblock the Notifications











