Deepika Padukone Birthday- रणवीर सिंह से पहले इन क्रिकेटर और एक्टर से जुड़ चुका है दीपिका पादुकोण का नाम!

deepika padukone

फिल्म पठान और इसको लेकर विवाद के अलावा दीपिका पादुकोण आज किसी और बात को लेकर खबरों का हिस्सा हैं। बता दें कि अभिनेत्री इस वक्त बॉलीवुड पर राज कर रहीं हैं और कोई भी उनके साथ काम करना चाहता है। फिलहाल आज का दिन काफी खास है क्योंकि दीपिका पादुकोण 5 जनवरी को अपना जन्मदिन मनाती हैं और इस मौके पर फैंस लगातार उनके बधाईयां दे रहे हैं।

बीती रात से ही अभिनेत्री को लेकर सोशल मीडिया पर लोग पोस्ट कर रहे हैं और उनकी फिल्म पठान को शुभकामनाएं देते हुए उनको बधाई दे रहे हैं।

फिल्म ओम शांति ओम से अपने करियर की शुरुआत करने वाली दीपिका पादुकोण इस वक्त भले ही रणवीर सिंह की पत्नी हैं लेकिन उनके पहले उनका नाम कई क्रिकेटर, बिजनेसमैन और एक्टर से जुड़ चुका है। जी हां, आज हम दीपिका पादुकोण के रिलेशनशिप को लेकर बात करेंगे कि किनके साथ अभिनेत्री का नाम जुड़ चुका है।

एमएस धोनी

एमएस धोनी

उस वक्त धोनी का करियर अपने चरम पर था और वो इंडियन क्रिकेट टीम के कप्तान था। लगातार उनका नाम दीपिका पादुकोण के साथ जुड़ रहा था। हालांकि दोनो की तरफ से इसको लेकर कुछ आधिकारिक नहीं सामने आया था।

सिद्धार्थ माल्या

सिद्धार्थ माल्या

बिजनेसमैन विजय माल्या के बेटे सिद्धार्थ माल्या के साथ भी दीपिका पादुकोण के अफेयर की खबरें आईं थीं। दोनों को कई पार्टीज और इवेंट्स में साथ देखा गया था।

रणबीर कपूर

रणबीर कपूर

ये तो सभी जानते हैं कि अभिनेता रणबीर कपूर के साथ दीपिका पादुकोण का रिश्ता रहा है। हालांकि अब दोनो अलग अलग पार्टनर के साथ शादी कर चुके हैं।

निहार पांड्या

निहार पांड्या

निहार को लेकर कहा जाता है कि स्कूल के समय से दीपिका और उनका अफेयर था। हालांकि ये रिश्ता काफी समय तक नहीं चल पाया।

युवराज सिंह

युवराज सिंह

क्रिकेटर युवराज सिंह के साथ भी दीपिका पादुकोण का नाम जुड़ा था। हालांकि इन दोनो ने भी कभी अपने रिश्ते को सबके सामने कुबूल नहीं किया।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X