लग्जरी बाइक के शौकीन हैं Birthday Boy साउथ सुपरस्टार नागा चैतन्य

Naga Chaitanya Custody

तेलुगु फिल्मों से अपना कॅरियर शुरू करने वाले नागा चैतन्य अपनी दमदार एक्टिंग की वजह से फैंस के दिलों पर राज करते हैं। नागा चैतन्य 23 नवंबर को अपना बर्थडे मना रहे हैं और अपने बर्थडे पर भी उन्होंने अपने फैंस को निराश नहीं किया है। उनकी फिल्म 'कस्टडी' का फर्स्ट लुक उनके बर्थडे पर 23 नवंबर को जारी किया गया है। यह नागा की 22वीं फिल्म है। इससे पहले वह आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढ़ा' में नजर आ चुके हैं। फिल्म में वह एक फौजी के किरदार में नजर आए थे। हालांकि बॉयकट ट्रेंड की वजह से यह फिल्म फ्लॉप हो गयी। पिछले साल नागा ने एक्ट्रेस समांथा रुथ से अपनी 4 साल पुरानी शादी को भी खत्म किया।

आइए आपको नागा चैतन्य से जुड़ी कुछ खास बातें बताते हैं

पापा के फेवरेट हैं नागा चैतन्य :

पापा के फेवरेट हैं नागा चैतन्य :

नागा चैतन्य साउथ के सुपरस्टार नागार्जुन अक्किनेनी और लक्ष्मी दग्गुबाती के बेटे हैं। उनके भाई का नाम अखिल है। साउथ के स्टार और बाहुबली एक्टर राणा दग्गुबाती नागा के कजिन हैं और दोनों के बीच काफी दोस्ताना रिश्ता है। दोनों भाइयों में नागा चैतन्य अपने पिता नागार्जुन के ज्यादा करीब हैं। इस बात का खुलासा नागार्जुन ने खुद एक इंटरव्यू में किया था। फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में आर्टिस्ट और नंदी अस्त्र का किरदार निभाने वाले नागार्जुन ने कहा था, "दोनों बेटों में नागा उनके ज्यादा करीबी है। दोनों के बीच दोस्ती वाला रिश्ता है। नागा खुद को इमोशनली बैलेंस करना जानता है।" नागार्जुन ने कहा था कि वह बेटे चैतन्य से सलाह भी लेते हैं।

लग्जरी बाइक के शौकीन हैं नागा :

लग्जरी बाइक के शौकीन हैं नागा :

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नागा चैतन्य की दक्षिण भारतीय फिल्मों से करीब 21 मिलियन डॉलर की संपत्ति के मालिक हैं। नागा लग्जरी बाइक के शौकीन बताये जाते हैं। हाल ही में उन्होंने Тrіumрh Тhruхtоn R बाइक खरीदी जिसका मूल्य 11 लाख रुपये बताया जाता है। इसके साथ ही उनके पास यमाहा आर1 बाइक भी है जिसकी कीमत 12.50 लाख रुपये बताई जाती है।

सेट पर मुलाकात, दोस्ती और फिर प्यार :

सेट पर मुलाकात, दोस्ती और फिर प्यार :

नागा चैतन्य और समांथा रुथ की पहली मुलाकात फिल्म 'ये माया चेस्वे' के सेट पर 2009 में हुई थी। उस समय नागा चैतन्य श्रद्धा कपूर को डेट कर रहे थे और समांथा सिद्धार्थ को पसंद करती थी। 2014 में दोनों फिर से फिल्म 'सूर्या' के सेट पर मिले और इस समय दोनों सिंगल थे। दोनों की दोस्ती गहरी होती गयी। 2016 में दोनों एक साथ वेकेशन पर गये और जहां नागा चैतन्य ने समांथा को प्रपोज किया। समांथा ने भी हामी भर दी जिसके बाद 2017 में दोनों ने शाही अंदाज में शादी कर ली। हालांकि दोनों का रिश्ता ज्यादा दिनों तक नहीं चला और 2021 में दोनों आपसी सहमति से अलग हो गये। हालांकि समांथा रुथ की बीमारी की खबर पाने के बाद नागा चैतन्य ने फिर से उनसे संपर्क किया और कहा जा रहा है कि दोनों फिर से एक होने के बारे में सोच रहे हैं।

भाषा पर पकड़ नहीं होने की वजह से हिंदी फिल्में करते थे रिजेक्ट :

भाषा पर पकड़ नहीं होने की वजह से हिंदी फिल्में करते थे रिजेक्ट :

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो नागा चैतन्य लंबे समय से बॉलीवुड की फिल्मों का ऑफर ठुकरा रहे थे। इसकी वजह बताते हुए उन्होंने कहा था, "दक्षिण भारतीय भाषा बोलने की वजह से हिंदी पर उनकी पकड़ कमजोर है।" इसलिए वह हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में इनसिक्योर महसूस करते थे। इसी वजह से वह हिंदी फिल्मों का ऑफर रिजेक्ट करते रहे हैं। लेकिन जब आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढ़ा' का ऑफर उनके पास गया तो वह इसके लिए ना नहीं कह पाए। हालांकि यह फिल्म फ्लॉप साबित हुई और इसके साथ ही नागा चैतन्य का बॉलीवुड डेब्यू भी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X