Birthday Boy रणबीर कपूर ने बताई वजह, इसलिए परिवार में सभी बने एक्टर
शादी के बाद रणबीर कपूर पत्नी आलिया भट्ट के साथ अपना पहला बर्थ डे मना रहे हैं। रणबीर के पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में इस समय काफी अच्छा समय चल रहा है। आलिया भट्ट से शादी के बाद वह जल्द ही पापा बनने वाले हैं और दूसरी तरफ उनकी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' ने 400 करोड़ की कमाई कर ली है। इस फिल्म में आलिया भट्ट ने भी उनके साथ काम किया था। अगर यूं कहा जाए कि इस फिल्म में काम करते हुए ही इन दोनों की लव स्टोरी शुरू हुई, तो यह कहना गलत नहीं होगा। रणबीर कपूर 28 सितंबर को अपना 40वां बर्थडे मना रहे हैं। इस लिहाज से रणबीर के लिए इस बार का बर्थडे काफी खास है।
आइए बर्थडे ब्वॉय रणबीर कपूर से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें आपको बताते हैं

इस एक्टर की एक्स वाईफ से मिलने शूटिंग फ्लोर पर जाते थे रणबीर :
रणबीर कपूर का नाम बॉलीवुड की कई टॉप एक्ट्रेसेज से जुड़ चुका है। दीपिका पादुकोण, सोनम कपूर से लेकर कैटरीना कैफ तक के साथ उनका नाम जुड़ चुका है। लेकिन रणबीर कपूर को फिल्म 'जाने तू... या जाने ना' एक्टर इमरान खान की एक्स वाइफ अवंतिका मलिक पर क्रश था। 90 के दशक में जब दोनों टीनएजर थे, उस समय अवंतिका टीवी सीरियल 'जस्ट मोहब्बत' में बतौर चाईल्ड आर्टिस्ट काम कर रही थी। रणबीर को अवंतिका इतनी पसंद थी कि वह रोज सीरियल के सेट पर उनसे मिलने पहुंच जाया करते थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक रणबीर ने अवंतिका को करीब 5 सालों तक डेट किया था जिसके बाद दोनों अलग हो गये।

एजुकेशन को लेकर ऐश्वर्या को बोला था झूठ :
रणबीर कपूर ने जब 10वीं पास की थी उसके बाद उनकी दादी कृष्णा कपूर ने पार्टी रखी थी। इस पार्टी में बॉलीवुड के दूसरे सितारों के साथ ऐश्वर्या राय भी पहुंची थी। रणबीर को 10वीं में 54.3 % मार्क्स मिले थे लेकिन उन्होंने ऐश को झूठ बोला था कि उन्हें 65 % मार्क्स मिले हैं। इस बात का खुलासा ऐश्वर्या ने बाद में कपिल शर्मा के शो पर किया था। रणबीर ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्हें शुरू से ही पढ़ने में कोई रुचि नहीं थी।

पढ़ाई से बचने के लिए परिवार में सभी बन गये एक्टर :
रणबीर कपूर ने साल 2007 में फिल्म 'सांवरिया' में सोनम कपूर के अपोजिट डेब्यू किया था। इससे पहले वह संजय लीला भंसाली को फिल्म 'ब्लैक' में असिस्ट कर चुके थे। रणबीर के खाते में 'राजनीति', 'रॉकस्टार', 'बर्फी', 'ये जवानी है दीवानी', 'ऐ दिल है मुश्किल', 'संजू' और 'ब्रह्मास्त्र' जैसी हिट फिल्में शुमार हैं जिसमें अपने दमदार एक्टिंग से उन्होंने फैंस का दिल जीत लिया है। एक इंटरव्यू में रणबीर ने खुलासा किया था कि कपूर परिवार में कोई भी ज्यादा पढ़ाई नहीं करना चाहता है। रणबीर ने कहा था, 'हम सबके एक्टर बनने के पीछे सिर्फ एक ही वजह है, हमारे परिवार में किसी ने भी पढ़ाई नहीं की और सभी को एक्टर बनना पड़ा।'

प्री बर्थडे पार्टी में लगा सितारों का जमावड़ा :
रणबीर कपूर की प्री बर्थडे सेलिब्रेशन में देर रात तक उनके घर पर कई सितारों का जमावड़ा लगा रहा। रणबीर-आलिया के घर पहुंचने वालों में आलिया भट्ट की बहन शाहीन भट्ट, करण जौहर, रोहित धवन और उनकी पत्नी जह्नावी धवन, अयान मुखर्जी, आरती शेट्टी, आकाश अंबानी, आदित्य रॉय कपूर पहुंचे थे। इस पार्टी में आलिया-रणबीर ने किसी भी बड़े सेलिब्रिटी को नहीं बल्कि सिर्फ करीबी दोस्तों को ही इनवाइट किया था।


Click it and Unblock the Notifications