स्टार किड होकर भी Birthday Boy फरहान अख्तर ने बनायी अपनी अलग पहचान, रखते हैं महंगी गाड़ियों का शौक

Farhan Akhtar

बॉलीवुड एक्टर फरहान अख्तर दिग्गज लिरिसिस्ट जावेद अख्तर के बेटे हैं, जो पिछले कई दशकों से बॉलीवुड में सक्रिय हैं। स्टार किड होने के बावजूद फरहान अख्तर ने फिल्म में ना सिर्फ अपना अलग मुकाम बनाया है, बल्कि वह खुद एक लग्जीरियस लाइफ जीते हैं। फरहान अख्तर को महंगी गाड़ियों का बेहद शौक है। 9 जनवरी को फरहान अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। फरहान अख्तर मुंबई के पॉश इलाके बांद्रा में रहते हैं। सिर्फ इतना ही फरहान की देश और विदेश में भी कई संपत्तियां हैं।

आइए आपको बताते हैं बर्थडे ब्वॉय फरहान अख्तर से जुड़ी कुछ बातें :

 मल्टी टैलेंटेड एक्टर हैं फरहान :

मल्टी टैलेंटेड एक्टर हैं फरहान :

फरहान अख्तर एक मल्टी टैलेंटेड आर्टिस्ट हैं। फरहान अख्तर ना सिर्फ एक्टिंग और डायरेक्शन में मंझे हुए हैं बल्कि सिंगिंग में भी उन्होंने अपनी किस्मत आजमाई थी। फिल्म 'रॉक ऑन' में फरहान अख्तर ने अपनी आवाज में गाना भी रिकॉर्ड किया था जिसकी काफी तारीफ हुई थी और इस गाने के लिए फरहान अख्तर ने कई अवॉर्ड्स भी जीते थे। फरहान अख्तर को जानवरों से बेहद प्यार है। उनके पास मिनिएचर पिंश्चर कुत्ता है जिसकी कीमत करीब 40 हजार रुपये बतायी जाती है।

16 साल चली पहली शादी :

16 साल चली पहली शादी :

फरहान अख्तर ने 3 साल तक डेट करने के बाद हेयरस्टाइलिस्ट अधुना भबानी से साल 2000 में शादी की थी। दोनों ने आमिर खान की फिल्म 'दिल चाहता है' में साथ में काम किया था। दोनों की शादी करीब 16 सालों तक चली। दोनों की दो बेटियां हैं, शाक्य और अकिरा। 2016 में दोनों ने अलग होने का फैसला ले लिया था। इसके बाद फरहान अख्तर ने मॉडल शिबानी दांडेकर को डेट करना शुरू किया और करीब 4 सालों बाद 2022 को दोनों ने शादी कर ली।

रखते हैं महंगी गाड़ियों का शौक :

रखते हैं महंगी गाड़ियों का शौक :

फरहान अख्तर की सालाना कमाई करीब 22 करोड़ रुपये बतायी जाती है। एक्टिंग और फिल्मों के डायरेक्शन के अलावा फरहान विज्ञापन फिल्मों में भी काम करते हैं, जिससे उनकी मोटी कमाई होती है। फरहान अख्तर को लग्जरी गाड़ियों का बेहद शौक है। उनके पास सबसे महंगी गाड़ी पोर्श केयमन है जिसकी कीमत करीब 1.07 करोड़ रुपये बतायी जाती है। इसके साथ ही फरहान के पास रेंज रोवर भी है, जिसकी कीमत 54 लाख रुपये है। इतना ही नहीं फरहान अख्तर के पास मर्सिडीज बेंच और होंडा सीआरवी जैसी लग्जरी गाड़ियां भी हैं।

मां ने दे दी थी घर से निकालने की धमकी :

मां ने दे दी थी घर से निकालने की धमकी :

कॉलेज खत्म होने के बाद 2 सालों तक फरहान अख्तर घर में बैठे हुए थे। वह बस फिल्में देखते रहते थे। उनकी इस आदत से परेशान होकर उनकी मां ने उन्हें घर से बाहर निकाल देने की धमकी दे दी थी। बस फिर क्या था...मां से धमकी मिलने के बाद फरहान अख्तर के अंदर सीरियसनेस आया और उन्होंने 2001 में कल्ट क्लासिक फिल्म 'दिल चाहता है' बना डाली।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X