Akshay Khanna : इस महिला राजनेता को डेट करना चाहते थे Birthday boy अक्षय खन्ना

बॉलीवुड के टैलेंटेड लेकिन अंडररेटेड एक्टर अक्षय खन्ना दिवंगत एक्टर विनोद खन्ना के बेटे हैं। स्टार किड होने के बावजूद इसका कोई खास फायदा अक्षय को अपने करियर में कभी नहीं मिला। अक्षय ने अब तक 'बॉर्डर', 'हंगामा', 'रेस', 'दिल चाहता है', 'ताल', 'हलचल' जैसी बेहतरीन फिल्मों में काम किया है। अपने बेहतरीन एक्टिंग के बदौलत अक्षय खन्ना ने फिल्मफेयर और आइफा अवार्ड्स अपने नाम किया है। 28 मार्च को अक्षय खन्ना अपना 47वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। चलिए Birthday Special में हम आपको अक्षय खन्ना के निजी और प्रोफेशनल जीवन से जुड़े कुछ खास बातें बताते हैं :
हिमालय पुत्र से किया बॉलीवुड में डेब्यू : अक्षय खन्ना ने पिता विनोद खन्ना के प्रोडक्शन में बनी फिल्म 'हिमालय पुत्र' से बॉलीवुड में डेब्यू किया। हालांकि बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म खास कमाल नहीं कर सकी लेकिन इसके बाद उन्हें कई फिल्मों के ऑफर मिलने लगे। अक्षय की अगली फिल्म 'बॉर्डर' आयी। जे.पी. दत्ता की ब्लॉकबस्टर इस फिल्म के लिए अक्षय को बेस्ट एक्टर का अवार्ड भी दिया गया। पिछले साल आयी फिल्म 'दृश्यम 2' में अक्षय खन्ना की काफी तारीफ हुई। फिल्म में अक्षय के साथ अजय देवगन और तब्बु ने भी काम किया था।
पॉलिटिशियन को करना चाहते डेट : अक्षय खन्ना का नाम फिल्म इंडस्ट्री की कई एक्ट्रेसेस से जुड़ चुका है लेकिन अक्षय ने कभी-भी इनके बारे में खुलकर कोई बात नहीं की। बतौर मेहमान सिमी गरेवाल के चैट शो में पहुंचे अक्षय खन्ना ने खुलासा किया था कि वह तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता को डेट करना चाहते थे। इसकी वजह पूछने पर उन्होंने कहा था, "जयललिता के बारे में कई ऐसी बातें हैं, जो उन्हें बेहद आकर्षित करती हैं।" अक्षय खन्ना के करियर में एक समय ऐसा भी आया था जब उनके सिर के बाल झड़ने लगे थे। इस वजह से उन्हें काम मिलना भी बंद हो गया था। जब वह इन बातों के बारे में सोचते थे, तो उनके बाल और भी तेजी से झड़ते थे। हालांकि बाद में उन्होंने इस परिवर्तन को स्वीकार किया और पेशेवर जीवन में आगे बढ़े।
रणधीर कपूर बेटी करिश्मा से करवाना चाहते थे शादी : अपने फिल्मी करियर के दौरान अक्षय खन्ना का नाम 2-3 एक्ट्रेसेस से जुड़ चुका है लेकिन उन्होंने अभी तक शादी नहीं की है। क्या आपको पता है, बॉलीवुड के सबसे लोकप्रिय कपूर खानदान की बेटी करिश्मा कपूर की शादी का रिश्ता अक्षय खन्ना के पास जाने वाला था। जी हां, रणधीर कपूर अपनी बड़ी बेटी करिश्मा की शादी अक्षय खन्ना से करना चाहते थे, लेकिन बबिता इस रिश्ते के लिए राजी नहीं थी। इस वजह से करिश्मा की शादी अक्षय खन्ना से नहीं हो सकी।


Click it and Unblock the Notifications














