Birthday: रेस 3 से कमबैक करने वाले बॉबी देओल क्या खो चुके हैं लीड एक्टर की पहचान?- अपकमिंग प्रोजेक्ट
अभिनेता धर्मेंद्र के बेटे बॉबी देओल आज अपना 51वां जन्मदिन मना रहे हैं। लंबे समय के बाद 2018 में सलमान खान की फिल्म 'रेस 3' से बॉबी देओल ने कमबैक किया था। इसके बाद फिर वह 'हाउसफुल 4' में नजर आएं। लेकिन इन फिल्मों में वह स्पोर्टिंग एक्टंग के तौर पर नजर आएं। जहां 'रेस 3' में सलमान खान तो वहीं 'हाउसफुल 4' में अक्षय कुमार लीड एक्टर के तौर पर नजर आए थे। ऐसे में फैंस के मन में ये सवाल उठना लाजिमी हैं कि क्या बॉबी देओल अब लीड एक्टर के तौर पर दोबारा वापसी करेंगे?
'रेस 3' और 'हाउसफुल 4' दोनों ही फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर बिजनेस जरूर किया हो लेकिन इन फिल्मों को बड़े ही रुलाने वाले रिव्यू मिले थे। इन दोनों ही फिल्मों को कड़ी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। ऐसे में बॉबी देओल का कमबैक काफी हल्के में ही रहा। वहीं उनके फैंस कबसे इंतजार कर रहे हैं कब बॉबी देओल लीड एक्टर के तौर पर नजर आएंगे। तो बता दें जल्द ही बॉबी देओल एक वेब फिल्म के जरिए डिजिटल पर्दे पर नजर आने वाले हैं।

बॉबी देओल ऐसे परिवार से आते हैं जहां सभी का कनेक्शन फिल्मों से जुड़ा रहा है। उनके पिता धर्मेंद्र को बॉलीवुड का गोल्डन मैन कहा जाए तो गलत नहीं होगा। वहीं भाई सनी देओल भी अपनी किस्मत बॉलीवुड में चमका चुके हैं। इतना ही नहीं बॉबी देओल के भाई और पिता दोनों ही राजनीति में भी अपना करियर संवार चुके हैं। 2004 में धर्मेंद बीकानेर से सांसद रहे तो वहीं सनी देओल ने 2019 का लोकसभा चुनाव लड़ा और जीत दर्ज की। लेकिन बॉली देओल राजनीति से हमेशा ही दूर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











