आयशा जुल्का बर्थडे: इंटीमेट सीन पर हुआ बवाल, कोर्ट पहुंचा मामला और फिर करियर खत्म !
बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस आयशा जुल्का का आज जन्मदिन हैं। 90 दशक की खूबसूरत अदाकाराओं में एक आयशा जुल्का उस दौरान खूब पॉपुलर थीं जिन्होंने अक्षय कुमार जैसे तमाम स्टार्स के साथ स्क्रीन शेयर की। हालांकि आज आयशा जुल्का जैसी अदाकारा बॉलीवुड से दूर हो चुकी हैं। 28 जुलाई 1972 को श्रीनगर में आयशा जुल्का का जन्म हुआ। श्रीनगर से वह मुंबई आईं और चंद फिल्मों से ही वह लोकप्रिय हो गईं।
आयशा जुल्का का नाम भी बॉलीवुड के सुपरस्टार के साथ जुड़ चुका। अक्षय कुमार से लेकर मिथुन चक्रवर्ती संग आयशा के अफेयर की खबरें खूब सामने आती थीं। लेकिन आज के समय में वह इंडस्ट्री से कहीं दूर अपने परिवार के साथ बिजी हैं। आज आयशा एक बिजनेस वुमन हैं जो बॉलीवुड को कई साल पहले ही अलविदा कह चुकी थीं। आइए आपको बताते हैं आयशा से जुड़ी दिलचस्प बातों के बारे में।


Click it and Unblock the Notifications