मधुबाला का जन्म तो 'वेलेंटाइन डे' पर हुआ लेकिन ता-उम्र मोहब्बत के लिए तरसीं- 'दिल' ने ही दिया धोखा

भारत में बेशक कितनी ही विश्व सुंदरियां रही हो लेकिन करोड़ों लोगों के दिलों पर राज करने वाली और खूबसूरती का ताज हमेशा-हमेशा के लिए अपने नाम सजाने वाली केवल एक ही एक्ट्रेस रही हैं, मधुबाला। 14 फरवरी यानी मोहब्बत का पैगाम देने वाले दिन जन्मीं मधुबाला सिल्वर स्क्रीन की वीनस कहलाईं। बेगम मुमताज जेहन देहलवी के नाम से तो शायद चंद लोग ही परिचित हों लेकिन मधुबाला नाम तो हमेशा हमेशा के लिए अमर है। महज 36 साल की उम्र में तमाम शोहरत और नामी जिंदगी को अलविदा कह देने वाली मधुबाला आज भी लोगों के दिलों में उतना ही महत्व रखती हैं जितना के 40-50 के दशक में।

दिल की बीमारी ने मधुबाला से जिंदगी तो छीन ली लेकिन मधुबाला का नाम न छीन सकी, वही नाम जो केवल 36 साल की उम्र में ही अमर हो गया था। ता-उम्र जिसने मोहब्बत के लिए ठोकरे खाईं हो उसका जन्मदिन दुनिया भर में प्यार का इजहार करने वाले दिन वेलेंटाइन डे पर आता है।

Madhubala

ये भी अजीब संयोग है कि बेहद खूबसूरत, कोमल हृदय और इतने लोगों के दिलों पर राज करने के बावजूद मधुबाला को सारी उम्र प्यार न नसीब हुआ और अंत में इसी दिल ने उनकी जिंदगी छीन ली। दिलीप कुमार, किशोर कुमार से लेकर शम्मी कपूर तक की धड़कन्नें तेज कर देने वाली हुस्न-ए-मल्लिका के लिए एक बार राजकपूर ने कहा था कि ईश्वर ने उन्हें खुद अपने हाथों से संगमरमर से तराशा है। दरअसल राजकपूर ने मधुबाला संग ही अपना डेब्यू किया था।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X