बर्थ स्पेशल : साउथ सुपरस्टार नागार्जुन मना रहे हैं अपना बर्थडे, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस पर दिल हार बैठे थे शादी

साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार नागार्जुन अक्कीनेनी दक्षिण भारतीय फिल्मों के साथ-साथ बॉलीवुड में भी काफी लोकप्रिय रहे हैं। 29 अगस्त को नागार्जुन अपना बर्थडे सेलिब्रेट करते हैं। नागार्जुन का जन्म मशहूर कलाकार अक्किनेनी नागेश्वर राव के घर हुआ था। फिल्मी परिवार में जन्में नागार्जुन का बचपन से ही फिल्मों के प्रति झुकाव रहा है। नागार्जुन अपना फिल्मी सफर एक बाल कलाकार के तौर पर शुरू किया था। नागार्जुन ने दो शादियां की जिससे उन्हें दो बेटे हैं और दोनों ही एक्टर्स हैं।

आइए नागार्जुन के बर्थडे पर उनकी जीवन से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें जानते हैं

साउथ के साथ-साथ हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री में भी बने पॉपुलर चेहरा

साउथ के साथ-साथ हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री में भी बने पॉपुलर चेहरा

साल 1967 में बतौर बाल कलाकार नागार्जुन ने साउथ इंडियन फिल्मों में डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में बाल कलाकार के तौर पर ही काम किया। साल 1986 में तमिल फिल्म 'विक्रम' से नागार्जुन ने लीड एक्टर के तौर पर डेब्यू किया जो काफी सफल साबित हुई। यह फिल्म 1983 में आयी हिन्दी फिल्म 'हीरो' का रिमेक था। इसके बाद रामगोपाल वर्मा की फिल्म 'शिवा' से नागार्जुन ने बॉलीवुड में अपना सफर शुरू किया। नागार्जुन अभिनीत साउथ की हिन्दी डबिंग वाली फिल्मों को भी दर्शकों ने काफी पसंद किया और उन्हें प्यार दिया।

दो शादी और बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर

दो शादी और बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर

साल 1984 में नागार्जुन ने लक्ष्मी दग्गुबाती से शादी की। लेकिन यह शादी ज्यादा दिनों तक नहीं टिक सकी। 1990 में उन्होंने लक्ष्मी से तलाक लेकर अभिनेत्री अमला अक्किनेनी से दूसरी शादी की। नागार्जुन को अपनी पहली और दूसरी दोनों शादियों से एक-एक बेटा है। उनके बड़े बेटे का नाम नागा चैतन्य है जो साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा चेहरा हैं। उनका दूसरा बेटा अखिल अक्किनेनी भी कलाकार हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो शादीशुदा नागार्जुन बॉलीवुड एक्ट्रेस तब्बु पर अपना दिल हार बैठे थे लेकिन वह अपनी दूसरी शादी को तोड़ना नहीं चाहते थे। कहा जाता है कि दोनों का अफेयर करीब 10 सालों तक चला। तब्बु नागार्जुन के साथ ऐसे नहीं रहना चाहती थी, इसलिए दोनों ने बाद में अलग होने का फैसला ले लिया।

फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' का हिस्सा है नागार्जुन

फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' का हिस्सा है नागार्जुन

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की मल्टीस्टारर फिल्म 'ब्रह्मास्त्र पार्ट वन शिवा' को लेकर मेकर्स आए दिन कुछ-कुछ नयी बातें शेयर करते ही रहते हैं। हाल ही फिल्म में नागार्जुन का लुक शेयर किया गया है। इसमें नागार्जुन घायल दिखायी दे रहे हैं जो काफी गुस्से में हैं। फिल्म में वह अनीश की भूमिका निभा रहे हैं जो नंदी अस्त्र की शक्ति या 1000 नंदियों की शक्ति रखता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार नंदी भगवान शिव का वाहन है, जो एक बैल है। यह फिल्म 9 सितंबर को रिलीज होगी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X