इसलिए कहते हैं..सलमान खान को बड़े दिलवाला..
एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में दोबारा वापसी के लिए सलमान खान बिपाशा बसु की मदद कर रहे हैं। सलमान ने बिपाशा को दा-बंग टूर 2017 का हिस्सा बनाया है। इससे पहले भी वह अपने कई करीबी दोस्तों के करियर को सेट कर चु
शादी के बाद बिपाशा एक लंबे ब्रेक पर चली गई थी। अब उन्होंने दोबारा एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में वापसी करने का मन बना लिया है। बॅालीवुड में बिपाशा के कमबैक का जिम्मा सलमान खान उठा रहे हैं।
जी हां, सलमान खान एक बार फिर हिंदी सिनेमा के मसीहा बनने की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। सलमान खान इस साल अप्रैल-मई के बीच एक महीने के लिए दा-बंग टूर 2017 पर जायेंगे। इस टूर में वह अपने साथ बिपाशा बसु को भी ले जाने की प्लानिंग की है।
इस बारे में बिपाशा का कहना है कि मैं इसे लेकर बेहद उत्साहित हूं। 14 साल पहले मैं और सलमान एक साथ एक टूर पर गए थे।सलमान के साथ मैंने अपना पहला टूर 2003 में किया था। उन दिनों लाइव टूर एक बहुत बड़े मेले की तरह होता था।
उन्होंने आगे कहा कि मैं इस टूर में अपने अब तक के सभी लोकप्रिय गानों पर परफॉर्म करूंगी। फिलहाल अभी तक क्रिएटिव तौर पर कोई फैसला नहीं लिया गया है।
गौरतलब है कि सलमान खान इंडस्ट्री के एक ऐसे अकेले सुपरस्टार हैं, जो हमेशा अपने दोस्तों को साथ में लेकर चलने में विश्वास रखते हैं। इसके साथ उन्होंने ऐसे कई एक्टर और एक्ट्रेस के करियर को संभाला हैं, जो एक खास मौके की तलाश में रहते हैं।
बिपाशा और सलमान की दोस्ती भी सालों पुरानी है। इसमें कोई दोराय नहीं है कि सलमान दोस्ती के मामले में दरिया दिल इंसान हैं। उन्होंने अब तक कई लोगों के नाम के आगे अपना नाम जोड़ा है।


Click it and Unblock the Notifications