#16Years..उम्र के साथ साथ और भी हॉट हो रही हैं ये एक्ट्रेस!
बॉलीवुड में सबसे हॉट एक्ट्रेस मानी जानें वाली एक्ट्रेस के आज इस इंडस्ट्री में 16 साल पूरे हो गए हैं। जी हां..हम बात कर रहे हैं बिपाशा बसु की। आज ही के दिन उनकी बॉलीवुड की पहली फिल्म 'अजनबी' रिलीज़ हुई थी। अब्बास-मस्तान की ये फिल्म एक्शन थ्रिलर थी।

इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ बॉबी देओल, करीना कपूर और बिपाशा बासु थी। फिल्म में अक्षय को नकारात्मक भूमिका में दिखाया गया है।
साधारण सी दिखने वाली बिपाशा ने 16 साल की उम्र से ही मॉडलिंग शुरू कर दी थी। इतनी कम उम्र में ही बिप्स ने गोदरेज सिंथौल सूपर मॉडल कॉन्टेस्ट जीता।
#Shivaay: अजय देवगन की KISSING सीन.. क्या 'खान', कपूर.. इमरान हाशमी भी पीछे!
इसके बाद बिपाशा ने कई मॉडलिंग असाइनमेंट्स किए और फिर फिल्मों में कदम रखा. बिपाशा ने फिल्म 'अजनबी' से बॉलीवुड में शुरुआत की और अब ऐसा समय आ गया है जब ये मोहतरमा किसी के लिए अजनबी नहीं हैं।
अपनी फिटनेस और बेहद सेक्सी बॉडी की वजह से बिपाशा हमेशा से ही बॉलीवुड के डायरेक्टर्स और प्रडयूसर्स की फेवरेट्स में रहीं हैं।
'राज', 'जिस्म', 'नो एंट्री', 'फिर हेरा फेरी', 'अपहरण', 'रेस' और 'धूम-2' बिपाशा की कुछ कामयाब फिल्में हैं, जिन्होंने बॉक्स-ऑफिस पर अच्छी-खासी कमाई की।
BdaySpcL- 10 फिल्म लगातार फ्लॉप..फिर भी बनी रहीं सुपरस्टार..सबसे अलग और शानदार
सेक्स सिंबल माने जाने वाली बिपाशा ने न सिर्फ अपनी बोल्ड और सेक्सी इमेज के चलते बल्कि अपनी एक्टिंग से भी दर्शकों के बीच अपनी पहचान बनाई है।
2011 में टाइम्स की ओर से कराए गए सर्वे 50 मोस्ट डिजायरेबल वुमन में बिपाशा आठवें स्थान पर रहीं. 2013 में उन्हें सातवां स्थान प्राप्त हुआ।
यही नहीं 2005 और 2007 में यूके की ईस्टर्न आई मैगजीन ने बिपाशा को सेक्सिएस्ट वुमन इन एशिया के खिताब से नवाजा।


Click it and Unblock the Notifications






